{"_id":"621fb7b6b20d4f37561c873a","slug":"school-van-overturned-uncontrollably-one-child-injured-firozabad-news-agr525870633","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी, एक बच्चा घायल
विज्ञापन
हादसे के बाद खेत में खडी ईको एवं मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : FIROZABAD
जसराना (फिरोजाबाद)। बुधवार सुबह जसराना औंछा मार्ग के नगला कलियान के पास बच्चों को लेकर स्कूल आ रही एक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। मौके पर अभिभावक भी पहुंच गए और अपने बच्चों को ले गए। वहीं एक बच्चे के पैर में चोट लगने पर उसे परिजन फिरोजाबाद उपचार के लिए लेकर गए। वैन में चार ही बच्चे सवार थे।
कस्बा जसराना के घिरोर रोड पर स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल की वैन बुधवार सुबह गांव नगरिया, बड़ा गांव, नगला कलियान से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। तभी जसराना औंछा मार्ग के नगला कलियान के पास वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने बच्चों को किसी तरह वैन से बाहर निकाला।
जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधक के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन बच्चों को अपने साथ ले गए। वहीं एक घायल बच्चे प्रियांशू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी नगरिया को परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। उसके पैर में चोट लगी है। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्कूल प्रधानाचार्य प्रवीण कुुमार ने बताया कि वैन में उस समय चार ही बच्चे थे। किसी को चोट नहीं लगी है।