फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school

18 विद्यालयों में रिक्त पदों की पांच टीमें करेंगी जांच

Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
school
18 विद्यालयों में रिक्त पदों की पांच टीमें करेंगी जांच
विज्ञापन

- शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, वेबसाइट पर अधिक पद दिखाने का है शक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। माध्यमिक अशासकीय विद्यालयों में ऑनलाइन अधियाचन (पदस्वीकृत) में छात्र संख्या से अधिक शिक्षकों के रिक्त पद दिखाने पर 18 विद्यालय संदेह के घेरे में आ गए हैं। इसकी जांच के लिए पांच टीमें गठित की गईं हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध 59 माध्यमिक अशासकीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में रिक्त पदों की सूचना ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर फीड कराई गई थी। जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा फीड किया गया था। रिक्त पदों के आधार पर माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की ओर से प्रवक्ता व सहायक अध्यापक की नियुक्ति की गई। शिक्षकों की नियुक्ति के दौरान कई विद्यालयों में उनको पद न होने की बात कहकर ज्वाइन नहीं कराया गया। इससे नियुक्त शिक्षक भटक रहे हैं। प्रकरण माध्यमिक शिक्षा सचिव के पास पहुंचने पर उन्होंने विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन भेजे गए अधियाचन की जांच कराई गई। जिसमें जिले के 18 विद्यालय का अधियाचन छात्र संख्या के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर प्रमुख सचिव के निर्देश पर डीएम न पांच टास्क फोर्स गठित की है। जो विद्यालयों का स्थलीय जांच करेंगी। जांच के उपरांत विवरण परिषद को भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि डीएम की ओर से जांच के लिए पांच टीमें गठित की गईं हैं।
विज्ञापन

------------------------------------------------------
17 ही हैं।
इन विद्यालयों में होगी जांच
एसआरके इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रामाकन्या इंटर कॉलेज, रेवती देवी इंका, दाऊदयाल इंका, पाली इंका, नारायण इंका, बीडीएम इंका, इंटर कॉलेज डडियामई, स्वामी सर्वानंद उमावि नगला पैज, भारतीय इंका धातरी, प्रेम कन्या उमावि सिरसागंज, एसपीजी इंका एका, आछेलाल इंका, डीएसएस इंका जाजूमई, आरआरएम इंका बछगांव, कृषण इंका पचोखरा आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed