फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school

अब स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी

Fri, 06 May 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
school
अब स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मेरठ और गाजियाबाद में हुए हादसों के बाद परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर पिछले 12 दिनों में 155 स्कूली बसों पर कार्रवाई की। इसमें 150 पर बिना फिटनेस, बीमा और परमिट के चलते कार्रवाई हुई। पांच बसों को सीज भी किया गया। इस कार्रवाई के बाद भी न तो मानकों को पूरा किया जा रहा है न ही बसों की फिटनेस कराई जा रही है। अब परिवहन विभाग के अफसर स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गए है। जिससे नौनिहालों की जिंदगी से खिलवाड़ न हो।
जिले में करीब 21 सौ शिक्षण संस्थान हैं। इनमें चलने वाले 1007 स्कूली वाहनों का परिवहन विभाग के रजिस्ट्रेशन है। इसमें से 350 वाहनों को छोड़ दिया जाए तो 657 स्कूल वाहन जिले में आज भी ऐसे हैं। जिनकी न तो फिटनेस है और न बीमा और परमिट। इसमें से परिवहन विभाग 155 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी कर चुका है। एआरटीओ प्रशासन राजेश कर्दम ने बताया कि पिछले 12 दिनों से चलाए जा रहे अभियान के दौरान करीब 155 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई हुई। इसके बाद भी स्कूल संचालक और वाहन स्वामी न तो फिटनेस कराने के लिए कार्यालय पहुंचे रहे है और नहीं मानकों को पूरा कर रहे हैं। जिन जिन स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनको नोटिस जारी कर जिला प्रशासन को स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूलों की संख्या-2100
कुल स्कूल वाहन-1007
बिना फिटनेस-बीमा वाले वाहन -657
कार्रवाई किए गए वाहन 155
11 स्कूल बसों के किए चालान
फिरोजाबाद। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 11 स्कूल बसों के चालान किए गए। जिन बसों के चालान किए गए उनकी न तो फिटनेस पूरी थी और न ही बीमा और परमिट। एआरटीओ प्रशासन राजेश कर्दम ने बताया कि जिन वाहनों के चालान किए गए थे। उनमें बच्चें बैठे हुए थे। इस कारण वाहनों को सीज नहीं किया जा सका। चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा में रजिस्ट्रेशन, फिरोजाबाद में चल रही बस
चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने कठफोरी के समीप एक स्कूल की बस को पकड़ा। इसका रजिस्ट्रेशन इटावा में था और फिरोजाबाद की एक शिक्षण संस्था में बस को संचालित किया जा रहा था। एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि बस को सिरसागंज थाने में बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed