फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school

स्कूलों में उपस्थिति बढ़ी, छात्रों को रास नहीं आ रही ऑनलाइन पढ़ाई 1

Tue, 20 Oct 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
school
डीएवी.इंटर कॉलेज में छात्राओं को सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर बिठाकर कक्षा लेते शिक्षक हिमांशु श? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के अशासकीय स्कूलों में मंगलवार को छात्र संख्या पहले दिन के सापेक्ष बढ़ गई। इन स्कूलों में तीस से 35 प्रतिशत तक उपस्थिति रही। छात्रों का कहना है कि स्कूल में ही पढ़ाई ठीक से हो पाती है। ऑनलाइन से पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाता। कभी नेटवर्क की समस्या रहती है तो कभी घर का शोरशराबा पढ़ाई में बाधक बनता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को सात माह बाद स्कूल खुले। पहले दिन छात्र संख्या कम रही। मंगलवार को छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है। गोपीनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा नवमी और दसवीं में 52 विद्यार्थी उपस्थित हुए। जबकि सोमवार को इन कक्षाओं में सिर्फ 32 विद्यार्थियों की उपस्थिति थी। पीडी जैन इंटर कॉलेज में 55 विद्यार्थी पहली पाली में उपस्थित रहे। एसआरके इंटर कॉलेज में कक्षा नवमीं और दसवीं में 82 छात्रों कक्षा में मौजूद थे। सोमवार को इन कक्षाओं में सिर्फ 26 छात्र आए थे। प्रधानाचार्य डॉ. डीपीएस राठौर का कहना है कि उम्मीद है कि सात माह से बंद पड़ी शिक्षा व्यवस्था जल्द ही पटरी पर आ जाएगी। डीएवी इंटर कॉलेज में भी 78 विद्यार्थी पहुंचे। जबकि एक दिन पूर्व 65 परीक्षार्थी विद्यालय में पढ़ने के लिए आए थे। गेट पर प्रत्येक छात्र की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जो छात्र अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर नहीं लेकर आए थे, उनको वापस किया गया।
विज्ञापन

जल्द ही शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौटेगी
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद का कहना है कि हमने कुछ स्कूलों का सर्वे कराया, उसमें छात्र संख्या 10 प्रतिशत और बढ़ी है। मंगलवार को 35 प्रतिशत तक उपस्थिति रही। उम्मीद है कि कोरोना काल के बाद जल्द ही शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल मेरी बोर्ड परीक्षा है। सात माह बीत गए हैं तो मुझे चिंता थी कि कोर्स पीछे न रह जाए। सावधानी बरतते हुए स्कूल आने का फैसला लिया। ऑन लाइन ठीक से पढ़ाई नहीं हो पाती है।
मुस्कान कुमारी, छात्रा, डीएवी इंटर कॉलेज
ऑनलाइन कक्षा के लिए पूरे इंतजाम नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में स्कूल खुलने का इंतजार था। स्कूल खुले हैं तो मास्क लगाकर हम आ गए हैं। क्योंकि पढ़ाई को और दिन नहीं टाला जा सकता है।

राहुल कुमार, छात्र, पीडी जैन इंटर कॉलेज
स्कूल में आते हैं तो सैनिटाइज और थर्मल स्क्रीनिंग हर रोज की जा रही है। कक्षा में दूर-दूर बैठ रहे हैं।
विशाल, छात्र, पीडी जैन इंटर कॉलेज
ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत आती थी। घर पर रहकर पढ़ाई का माहौल नहीं बनता था। कुछ समझ में नहीं आता था तो उसे पूछ नहीं पाते थे। अब कक्षा में आकर हम पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल चुन रहे हैं।
ललित कुमार, छात्र, गोपीनाथ इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed