फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school bus,pariwahan vibhag

15 साल पुराने 140 स्कूल वाहनों को तलाश रहा परिवहन विभाग

Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
school bus,pariwahan  vibhag
15 साल पुराने 140 स्कूल वाहनों को तलाश रहा परिवहन विभाग
विज्ञापन

इन वाहनों की न तो आरसी जमा कराई गई न ही कबाड़ी के यहां कटवाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में संचालित करीब 140 स्कूल वाहनों की परिवहन विभाग तलाश कर रहा है। ये वाहन 15 साल पुराने हैं। इनके वाहन स्वामियों ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में आरसी जमा कराई है और न ही वाहन को कबाड़ी के यहां कटवाया है। अब परिवहन विभाग के अफसर वाहनों की तलाश कर रहे है। जिससे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जा सके। शनिवार परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की तलाश की गई।
एआरटीओ प्रशासन राजेश कर्दम ने बताया कि जिले में करीब 140 स्कूल वाहन ऐसे हैं जो 15 साल पुराने हो गए है। चेकिंग के दौरान यह वाहन न तो स्कूलों में दिखाई दिए। सड़कों पर इन वाहनों की तलाश के लिए शनिवार को जसराना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन ये वाहन नहीं मिले। 15 साल पुराने वाहन को न तो कॉमर्शियल कार्य में प्रयोग किया जा सकता है और न ही निजी कार्य में। यह वाहन किसी बड़े हादसे का कारण भी बन सकते हैं। इन वाहनों का बीमा हो सकता है और न ही फिटनेस। वाहन जमा कराने अथवा कबाड़ी के यहां कटवाने के लिए वाहन स्वामियों को पूर्व में भी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा न तो आरसी सरेंडर की है और न ही वाहन को कटवाया है।
विज्ञापन

2853 वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त
एआरटीओ प्रशासन राजेश कर्दम ने बताया कि उन्होंने 2853 वाहनों के रजिस्ट्रेशन शनिवार को निरस्त कर दिए। ये वाहन 15 साल पुराने होने के बाद भी टीटीजेड क्षेत्र में संचालित हो रहे थे। वाहनों की आरसी सरेंडर कराने अथवा टीटीजेड क्षेत्र से वाहन को बाहर ले जाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा न तो वाहन को टीटीजेड क्षेत्र से बाहर ले जाया गया और न ही आरसी सरेंडर कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार वाहन सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कर्दम सुबह आठ बजे जसराना पहुंचे और वाहनों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान दो ट्रकों को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा। वहीं एक बस के कागज चेक किए तो उसके द्वारा 2020 से कोई कर अदा नहीं किया गया था। एआरटीओ ने बस को अपने कब्जे में लेकर थाना में खड़ा करवा दिया। वहीं कस्बा के मुख्य चौराहे पर सवारियां भर रहे ऑटो चालक से कागज मांगे तो वो कागज नहीं दिखा सका। ऑटो पर कोई कागज न होने पर उसे भी अपने कब्जे में ले लिया। एआरटीओ ने चारों वाहनों को कोतवाली जसराना खड़ा करने के साथ सीज करने की कार्रवाई की है। एआरटीओ राजेश कुुमार कर्दम ने बताया कि दो ट्रक ओवरलोडिंग, एक बस कर अदा न करने एवं एक ऑटो के कागज न होने पर सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed