फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   savitri bai fule jublee celebrated

वीरांगना सावित्री बाई फुले की जयंती पर मेधावी छात्राएं की सम्मानित

Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
savitri bai fule jublee celebrated
फिरोजाबाद। वीरांगना सावित्रीबाई फुले की जन्मजयंती महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई गई। महिला सशक्तिकरण समिति ने इस दौरान विकास भवन प्रांगण में प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. सोनल वर्मा ने कहा कि महिला जीवन का आधार है। वह व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की निर्मात्री है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी अर्पणा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि महिलाओं को अपने कर्तव्यों के साथ अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। तभी महिला अपने हक को प्राप्त कर सकेगी। कृषि विभाग के महेशचंद्र गहलौत ने शिक्षा बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं और बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की स्नेहलता, शिक्षा विभाग से मधु एवं प्रांजलि कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी खुद अपने अधिकारों को समझने लगी है। यही कारण है कि आज बेटियां निरंतर प्रगति के पथ पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। इस दौरान एमएससी अंजली, बीएड में मोना, बीएससी तनु, बीटीसी में भावना, संस्कृति एवं जीएनएम कोर्स करने वाली छात्रा वैष्णवी, इंटर में कुमकुम तथा भव्या कुशवाहा का शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। संचालन चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाह ने किया। इस दौरान निर्मला यादव, सरोज देवी, नूरे तब्बसुम, चंद्रक्रांति, मुन्नी देवी, शमा बेगम, रेनू, शिवम, अमन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed