{"_id":"24af6666d209cf49418fba9935ec4473","slug":"sanskar-bharati-will-build-five-thousand-new-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार भारती बनाएगी पांच हजार नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार भारती बनाएगी पांच हजार नए सदस्य
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 14 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार भारती ने ब्रज प्रांत में पांच हजार नए सदस्य बनाने और नए शहरों में शाखाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। ब्रज प्रांत का कला साधक सम्मेलन भी फीरोजाबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
संस्कार भारती की प्रांतीय कोर कमेटी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सेठी की अध्यक्षता में सीबी गेस्ट हाउस के प्रांगण में बैठक आहूत की गई। बैठक में ब्रज प्रांत के कई जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संस्कार भारती की सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान ब्रज प्रांत मंत्री शशांक तिवारी ने पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। संस्था ने आगामी नवंबर में ब्रज प्रांत का कला साधक सम्मेलन फीरोजाबाद में आयोजित कराने का फैसला लिया। प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ सेठी ने कहा कि ब्रज प्रांत की कोर कमेटी की बैठक वर्ष में तीन बार आयोजित की जाएगी। संगठन ने संस्था से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्यों के परिवारीजनों के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उद्देश्य तिवारी, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, रवींद्र बंसल, डीके सिंह, दिनेश जैन एलआईसी, मुकेश मिश्रा, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल, उमाकांत शर्मा, शिवकांत पलिया आदि मौजूद थे।