{"_id":"373662f203415a79592bbe2f99772266","slug":"sanskar-bharati-enjoy-the-diwali-festival-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कार भारती का दीपावली आनंद महोत्सव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कार भारती का दीपावली आनंद महोत्सव आज
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 13 Nov 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
संस्कार भारती महानगर समिति के तत्वावधान में दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन शनिवार को धूमधाम से किया जाएगा। लाइट एवं साउंड कार्यक्रम के साथ समुद्र मंथन द्वारा भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र होगी।
संस्कार भारती के अध्यक्ष उद्देश्य तिवारी ने कहा कि इस बार दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन बाईपास रोड स्थित सीबी फार्म हाउस प्रांगण में शाम छह बजे से होगा। मेले में भारतीय संस्कृति के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा लाइट एवं साउंड के साथ मंचीय कार्यक्रम होगा। मेले का विशेष आकर्षण समुद्र मंथन द्वारा भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य होगा। मेले में चटपटी चाट के साथ खाने पीने की स्टालों लगेंगी। मेले में कार्ड से ही प्रवेश मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्यमी देवीचरन अग्रवाल करेंगे। मुख्य अतिथि अभिषेक मित्तल चंचल होंगे। उद्घाटन राजकुमार मित्तल करेंगे, जबकि दीप प्रज्ज्वलन संजीव मित्तल एवं संजय मित्तल करेंगे। विशिष्ट अतिथि वैद्य श्रीभगवान अग्रवाल, संत कुमार मित्तल, डॉ. मयंक भटनागर, दुर्गेश गुप्ता, संजीव होंगे। मुख्य वक्ता नगर विधायक मनीष असीजा होंगे। मेले के दौरान ही ड्रा खोला जाएगा।
समिति के शिवकांत पलिया, इंजीनियर एससी अग्रवाल, त्रिभुवन कुमार श्रीमाली, वेद प्रकाश अग्रवाल एवं रमेशचंद्र अग्रवाल, झब्बू लाल अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।