फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SANMATI sagar ocean anniversary

धूमधाम से मनाई आचार्य सन्मति सागर महाराज की जयंती

Sun, 14 Feb 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
SANMATI sagar ocean anniversary
दिगंबर जैन तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर महाराज की 79 वीं जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गई। शहर में जलेब यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से भाग लिया। छदामीलाल जैन मंदिर में सभा का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

रविवार को आचार्य सन्मति सागर महाराज की जलेब यात्रा अट्टावाला जैन मंदिर से शुरू हुई। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा घंटाघर, सदरबाजार, छिगांमल का बाग, गांधी पार्क चौराहा, बस स्टैंड होते हुए छदामीलाल जैन मंदिर पर संपन्न होकर सभा के रूप में परिवर्तित हुई। रिषभ कुमार जैन ने चित्रानावरण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। अशोक कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद आयोजक समिति ने पीत दुपट्टा पहनाकर मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया। नरेंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि सन्मति सागर महाराज चरित्र चक्रवती तपस्वी थे। दक्षिण से उत्तर की ओर जैन संतों की परंपरा का स्वच्छ निर्वाह आचार्य सन्मति सागर महाराज ने किया। वह आहारचर्या शुद्ध एवं कुएं के पानी से बने पदार्थों की करते थे। अधिवक्ता अनूपचंद्र एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने फफोतू में जन्म लिया था। संजय जैन पीआरओ ने जन्म जयंती पहली बार मनाए जाने के लिए आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया। संत कुमार जैन ने आचार्य सन्मति सागर के फीरोजाबाद चतुर्मास के संस्मरण सुनाए। सभा में जय कुमार जैन, अरुण जैन, रूपेश कुमार जैन, डॉ मुकेश जैन, संजय कुमार जैन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed