{"_id":"5f1089f58ebc3e63b42d8a50","slug":"sand-ka-hamla-firozabad-news-agr450730467","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से वृद्धा की हुई मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से वृद्धा की हुई मौत, हंगामा
विज्ञापन
सांड़ के हमले से मृत महिला मंजू देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड टापाखुर्द में सब्जी लेकर घर लौट रही वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर दिया। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ घटनास्थल पर शव रखकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
टापाखुर्द कोटला रोड समीप निवासी मंजू देवी (60) पत्नी स्व. मुन्नालाल बृहस्पतिवार शाम सब्जी लेकर घर लौट रही थी। तभी एक सांड़ ने मंजू देवी पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले से वृद्धा मौके पर गिर गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाया और वृद्धा को निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन इससे पहले ही वृद्धा की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही उनका बेटा रवि एवं परिवार के अन्य लोग पहुंच गए।
वृद्धा की मौत के बाद लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश फैल गया। परिवार के लोगों ने अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर शव रखकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद निगम ने आवारा जानवरों को पकड़ने का कोई इंतजाम नहीं किया है। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।