फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sampling work for foreign orders worth Rs 400 crore is in full swing.

Firozabad News: 400 करोड़ के विदेशी आॅडर्स की सैंपलिंग का काम तेज

Thu, 23 Oct 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sampling work for foreign orders worth Rs 400 crore is in full swing.
शहर की एक इकाई में आइटम किए गए तैयार। संवाद - फोटो : शहर की एक इकाई में आइटम किए गए तैयार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। यूपी ट्रेड फेयर 2025 और ईपीसीएच मेला से प्राप्त 400 करोड़ रुपये के ऑर्डरों की सैंपलिंग शहर की कांच इकाइयों में जोरों पर है। निर्यातकों को दिसंबर से पहले यूरोपीय देशों में सप्लाई पूरी करनी है। वर्तमान में होम डेकोर व किचन वेयर के सैंपल तैयार कर लैब टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट मिलने पर उत्पादन शुरू होगा।
सितंबर-अक्तूबर में आयोजित दोनों मेलों में फिरोजाबाद के 69 कांच हस्तशिल्प निर्यातकों ने भाग लिया था। इनसे फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, जापान, इटली, ऑस्ट्रिया, बेलारूस व इंग्लैंड सहित घरेलू व यूरोपीय ग्राहकों के 400 करोड़ के ऑर्डर हासिल हुए। चुनिंदा आइटमों के नमूने ग्राहकों को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विदेशी ग्राहकों ने मुख्य रूप से होम डेकोर आइटम जैसे मोजेक कला व स्क्रीन पेंटिंग वाले कांच की मटकी, फ्लॉवर पॉट, हैंगिंग बॉल व क्रिसमस ट्री सजावट पर रुचि दिखाई। घरेलू बाजार से चम्मच, फ्राई पैन व ब्रास तली वाले डोंगा जैसे किचन वेयर की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed