{"_id":"623cbaa6ff6cab712d2938f2","slug":"sample-firozabad-news-agr5281098168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहानगरी में पकड़ा गया कालानमक का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहानगरी में पकड़ा गया कालानमक का धंधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगरी में पकड़ा गया काला नमक का धंधा, तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मिलावटी कालानमक की सूचना पर अभिहित अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह ने टीम गठित की। टीम ने छापा मारा तो सात क्विंटल खड़ा नमक और 500 ग्राम के 75 नमक के पैकेट सील कर दिए। तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
बृहस्पतिवार को टीम ने बॉबी ट्रेडर्स के परिसर पर छापा मारा। यहां नमक में केमिकल मिलाकर कान्हा ब्रांड के नाम से पैकिंग की जा रही थी। मौके से केमिकलयुक्त रंग भी बरामद हुआ। टीम ने दो नमूने भर कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। परिसर में उपलब्ध कुल सात क्विंटल खड़ा नमक व पांच पांच सौ ग्राम के 75 पैकेट नमक सील किया। जलेसर रोड स्थित एक मॉल से सप्त ऋषि ब्रांड का काला नमक का एक नमूना भरा गया। न्यू लक्ष्मी ट्रेडर्स व गर्ग एजेंसी का भी निरीक्षण कर नोटिस दिया गया। टीम में रविभान सिंह,संतोष सिंह, सुनील शर्मा शामिल रहे।