फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sadak nirmad

सती नगर और दुर्गेश नगर में होगा गलियों का निर्माण

Tue, 14 Jul 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
sadak nirmad
आसफाबाद राठौर नगर में सड़क निर्माण कार्य के लिए पूजन करतीं महापौर नूतन राठौर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहल्ला दुर्गेशनगर आसफाबाद और मोहल्ला सतीनगर की गलियों के निर्माण के लिए मंगलवार को मेयर नूतन राठौर द्वारा विधिविधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदों के साथ क्षेत्रीय जनता भी मौजूद रही। भूमि पूजन के दौरान मेयर नूतन राठौर ने कहा कि मोहल्ला सतीनगर की कुछ गलियां सड़क निर्माण के बाद काफी नीची हो गई थी। इन गलियों से पानी की निकासी में दिक्कत आती थी। बरसात के दिनों में गलियों में पानी भर जाता था और सफाई व्यवस्था का कार्य भी प्रभावित होता था।
विज्ञापन

इसको लेकर क्षेत्रीय पार्षद विमलादेवी राठौर द्वारा प्रस्ताव दिया गया था। इसे पास करते हुए निर्माण कार्य के लिए 51.9 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। वहीं दुर्गेश नगर में कच्ची गलियों के निर्माण के लिए 32.62 लाख रुपये स्वीकृत किए है। भूमि पूजन के दौरान मेयर द्वारा कार्यदायी संस्था को मानक अनुरूप निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान निर्मल कुमार, अजब सिंह शंखवार, विनोद राठौर, आशीष यादव, सुरेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed