{"_id":"6179955fc371dd6e56358175","slug":"sachin-got-first-place-in-the-state-in-the-english-panel-in-tgt-firozabad-news-agr512857220","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी में सचिन ने अंग्रेजी पैनल में प्रदेश में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी में सचिन ने अंग्रेजी पैनल में प्रदेश में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
सचिन टीजीटी टॉपर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/जसराना । यूपी टीजीटी में फ़िरोजाबाद निवासी सचिन जैन ने अंग्रेजी शिक्षकों के पैनल में प्रदेश में पहला स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है। सचिन की सफलता पर परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं जसराना की बेटियों ने भी सफलता हासिल की है।
सचिन जैन इंद्र कॉलोनी निवासी पवन कुमार जैन के पुत्र हैं। सचिन एमए बीएड करने के बाद वर्तमान में शहर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ा रहे हैं। मंगलवार को घोषित यूपी टीजीटी की परीक्षा में सचिन ने पूरे यूपी में पहली रैंक प्राप्त की है। 125 सवालों में से 116 के सही जवाब देकर सचिन ने 500 में से 464 अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं जसराना की बेटियों ने टीजीटी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जसराना के भैंडी निवासी रामप्रकाश मुखिया की पुत्री मनीषा यादव ने अंग्रेजी विषय से टीजीटी में सफलता हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत की बेटी अर्चना सिंह ने विज्ञान विषय से टीजीटी में सफलता हासिल की है।