फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ruckus villagers to protest the arbitrary ration dealer

राशन डीलर की मनमानी के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 19 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ruckus villagers to protest the arbitrary ration dealer
गांव गढ़ी हर्राय में राशन विक्रेता की मनमानी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कम मात्रा में राशन देने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 गांव गढ़ी हर्राय के दर्जनों लोग तहसील पहुंच गए। ग्रामीणों ने राशन डीलर सतीश चंद्र पर मनमानी करने और उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर मात्रा से कम राशन दे रहा है, यही नहीं मिट्टी का तेल भी कम मात्रा में दिया जा रहा है। नए राशन कार्ड बनवाने की कहने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे सभी ग्रामीणों को राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत पूर्व में जिलाधिकारी से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम डा. पंकज वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन कि राशन डीलर की जांच कराई जाएगी। यदि डीलर दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।  हंगामा करने वालों में ध्रुव सिंह, फूलश्री, नेम सिंह, अजीत, ऊषा, ओमप्रताप, भान सिंह, हंबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह कांता देवी, मुकेश कुमार, चिरंजीलाल, भूरी देवी, कायम सिंह, गजेन्द्र सिंह, रेखा, कमलेश, सोनू, पूरन सिंह, रिंकू सिंह, तालेवर सिंह, पार्वती, बृृजेश देवी, छोटेलाल, प्रेमा देवी, जगदीश आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed