फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rte,right to education,poors education,poors education firozabad,education news firozabad,rte portal

अब गरीब बच्चों को मिलेगा कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़ने का मौका

Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
rte,right to education,poors education,poors education firozabad,education news firozabad,rte portal
फिरोजाबाद। गरीब बच्चों को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च से शुरू हो रही है। आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 फीसदी बच्चों का प्रवेश अनिवार्य है। इस योजना में कक्षा एक से आठ तक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाती है। शासन ने दाखिले की तिथियां घोषित कर प्रवेश दिलवाने के निर्देश दिए हैं। सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया दो से 25 मार्च तक होगी। बीएसए द्वारा आवेदनों का सत्यापन 26 से 28 मार्च तक किया जाएगा।
विज्ञापन

लॉटरी 30 मार्च को निकाली जाएगी और पांच अप्रैल तक चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया एक से 23 अप्रैल तक होगी। नगर शिक्षाधिकारी विनोद पांडेय ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया दो मार्च से शुरू हो रही है। जो अभिभावक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वह लोग ऑफलाइन आवेदन बीएसए कार्यालय आकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed