फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rs 12 crore will be spent in more than 350 villages of 228 gram panchayats.

Firozabad News: 228 ग्राम पंचायतों के 350 से अधिक गांवों में खर्च होंगे 12 करोड़

Tue, 08 Oct 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 08 Oct 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 12 crore will be spent in more than 350 villages of 228 gram panchayats.
फिरोजाबाद। जिले की 228 ग्राम पंचायतों के 350 से अधिक गांवों को मॉडल बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पर इस बजट को खर्च किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ प्लस के तहत चयनित होने वाले सभी गांवों में साफ सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना का काम किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की 228 ग्राम पंचायतों के 373 गांवों को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायतों में तैनात टेक्नीकल टीम, पंचायत सचिव व प्रधान के द्वारा पंचायतों के विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया था। इन गांवों को ओडीएफ प्लस (मॉडल गांव) बनाने पर करीब 12 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला कोआर्डिनेटर दिनेश यादव ने बताया कि चयनित गांवों में प्लास्टिक बैंक, घर-घर से कूड़ा उठान किए जाने के साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्र (आरआरसी सेंटर) की स्थापना की जाएगी। इसी के साथ भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को तैयार करके शासन को भेजा है। शासन की हरी झंडी मिलने के साथ ही इन गांवों में ओडीएफ प्लस का काम काफी तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन




2.5 करोड़ से 11 गांवों में बनेगा अंत्येष्टि स्थल
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के ग्रामीण अंचल में 11 अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर करीब 24-36 लाख से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। इसके लिए कुल 2.5 करोड़ से अधिक धनराशि की जरूरत होगी। गांवों का चयन कराने के साथ शासन को इस प्रस्ताव को भेज दिया गया है। बताते हैं कि शासन से इसके लिए करीब एक महीने पहले प्रस्ताव देने के बाद भी अभी तक इनके निर्माण के लिए धनराशि का आवंटन नहीं हो सका है। जिन गांवों का चयन हुआ था वह प्रधान विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी जगदीश राम गौतम ने कहा कि जिले में 11 अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। धनराशि आने के साथ इनके निर्माण का काम प्रारंभ कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed