{"_id":"694596c4144d4b8cdd0bb3ae","slug":"rpf-defeated-grp-and-entered-the-semi-finals-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-163374-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरपीएफ ने जीआरपी को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरपीएफ ने जीआरपी को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Fri, 19 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में मैन ऑफ द मैन का पुरस्कार देते उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंदसंवाद
टूंडला। रेलवे कंपनी बाग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर चल रहे अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में आरपीएफ ने जीआरपी को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जीआरपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 110 रन बनाए, जिसे आरपीएफ ने 17.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। योगेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पूर्व खेले गए एक अन्य मुकाबले में ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट (ओपीटीजी) ने डीएफसीसी को 19 रनों से शिकस्त दी। ओपीटीजी ने पहले खेलते हुए 108 रन बनाए, जवाब में डीएफसीसी की टीम 89 रनों पर सिमट गई। कप्तान सुभाष गुप्ता को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्य यातायात प्रबंधक अमित आनंद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शनिवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आरपीएफ और ट्रेन मैनेजर्स के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला आरएसओ व कैरिज एंड वैगन के मध्य होगा।