फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rozgar

स्वरोजगार से पहले खुद को संवारा, अब दूसरों को जोड़ रहीं पूनम

Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
rozgar
स्वरोजगार से पहले खुद को संवारा, अब दूसरों को जोड़ रहीं पूनम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लगन से सतत परिश्रम करने वालों को मंजिल अवश्य मिलती है। ऐसे ही लोगों में शामिल हैं हजरतपुर निवासी पूनम देवी। स्वरोजगार के माध्यम से पहले खुद को आर्थिक रूप से मजबूत किया और अब दूसरों को इससे जोड़ रहीं हैं। अब तक वे टूंडला ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर के आसपास के कई अन्य गांवों की 100 से अधिक महिलाओं को अब तक पूनम स्वरोजगार की मुख्य धारा से जोड़ चुकी हैं।
पूनम ने वर्ष 2017 में कृषि विज्ञान केंद्र हजरतपुर में इफको की ओर से आयोजित एक कृषक संगोष्ठी प्रतिभाग किया। यहां कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमकार यादव व सुभाष शर्मा ने उन्हें कृषि उत्पादों पर आधारित स्वरोजगार स्थापना की बारीकियां बताईं। इसके बाद पूनम देवी ने आस-पड़ोस की जरूरत मंद महिलाओं को जोड़ कर दुर्गा शक्ति स्वयं सहायता समूह की स्थापना की। यह शुरूआत पांच वर्ष में वट वृक्ष की शक्ल अख्तियार कर चुकी है। वे मिर्च, धनिया, हल्दी पाउडर के अलावा गर्म मसाला, दाल साग का मसाला तैयार करती हैं। बाजार में बिक्री के लिए अब खुद का डिपार्टमेंटल स्टोर खोल लिया है। वह प्रति माह करीब 60 से 70 हजार रुपये के मिर्च-मसाला बिक्री कर अपनी आजीविका को पटरी पर ले आईं हैं।
विज्ञापन

पूनम देवी की मानें तो क्षेत्र में करीब 100 से अधिक महिलाओं ने खुद की आर्थिक स्थिति को सुुुधारने के लिए समूह बना कर कामकाज शुरू कर दिया है। वे समूहों की मॉनिटरिंग करतीं हैं। कृषि उत्पादों पर मसालों के साथ ही सिलाई-कढाई, पीको, ड्रेस मेकिंग आदि कार्यों से जुड़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की महिलाओं को जोड़ रही हूं स्वरोजगार से
पूनम ने बताया कि मैंने परिवार की दशा सुुुधारने को पांच वर्ष पूर्व संघर्ष शुरू किया। मेरी तीन बेटियां हैं। मैं सभी को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ ही उन्हें खुद के पैरों पर खड़ा करने की शिक्षा देना चाहती थी। मुझे खुुुशी है कि मैं अपना सपना पूरा कर पाई। अब मेरा प्रयास है कि आसपास के गांव की महिलाएं स्वरोजगार से जुडे़ं। मेहनत और लगन हो तो गांव-देहात में भी रोजगार के तमाम अवसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed