फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Round of good wishes continued throughout the day in government departments

Firozabad News: सरकारी विभागों में दिनभर चला शुभकामनाओं का दौर

Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Round of good wishes continued throughout the day in government departments
फिरोजाबाद। सरकारी विभागों में नए साल का पहला दिन एक-दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाइयों के बीच ही बीता। अधिकारियों ने स्टाफ को नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ उत्साह एवं नई ऊर्जा के साथ काम करने का संदेश दिया। इस तरह का नजारा विकास भवन, कलेक्ट्रेट व नगर निगम के साथ अन्य सरकारी विभागों में दिखाई दिया। वर्ष 2025 के पहले दिन बुधवार को कर्मचारी एवं अधिकारी पहले से ही गुलदस्ता हाथ में थामकर अपने कार्यालयों में पहुंचे। कलेक्ट्रेट में तो सुबह जिलाधिकारी रमेश रंजन, एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा, एडीएम न्यायिक संगीता गौतम के साथ कलेक्ट्रेट में तैनात एसडीएम को अधीनस्थों के साथ-साथ कर्मचारी संगठन के नेताओं ने भेंट करने के साथ नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। वहीं विकास भवन में सीडीओ शत्रोहन वैश्य से डीडीओ पीसीराम, पीडी सुभाषचंद्र त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा सुभाषचंद्र, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, पिछड़़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा के अलावा बीएसए आशीष पांडेय सहित अन्य अधिकारियों ने भी भेंट करने के साथ एक-दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने विकास योजनाओं को नई उर्जा तथा उत्साह के साथ आगे बढ़ाने की सीख दी। कर्मचारी महासंघ की ओर से प्रेम प्रकाश कुशवाह, जगवीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, रजनेश कुमार, रिषीकांत यादव, कृषि विभाग से अनिल कुमार, योगेश यादव, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की ओर से दौजीराम कुशवाह, राजेंद्र खन्ना, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह ने भी अफसरों से भेंटकर शुभकामनाएं दीं। कोषाधिकारी वैभव सिंह से मिलने पहुंचे। नगर निगम में नगर आयुक्त ऋषिराज के साथ नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार एवं एसडीएम पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय कार्यालयों में इसी तरह का नजारा दिखाई दिया। कर्मचारी पहले दिन सिर्फ जरूरी काम निपटाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed