फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rose garland will cost 100 rupees, marigold will cost 50 rupees

गुलाब की माला 100, गेंदा की 50 रुपया जुड़ेगा खर्चा

Fri, 14 Jan 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rose garland will cost 100 rupees, marigold will cost 50 rupees
गुलाब की माला 100, गेंदा की 50 रुपया जुड़ेगा खर्चा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के खर्च का आकलन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने रेट लिस्ट जारी कर दी है। सादा कुर्सी के किराए की दर 7, फैंसी कुर्सी की 12, दो सीट का सोफा 80 रुपये, गुलाब की माला की दर 50 से 100 रुपये तक होगी। गेंदा की माला 20 से 50 रुपये तक दरें लगाई जाएंगी। मेज 20 रुपये, डायस मंच साठ रुपये प्रति वर्ग फुट, तख्त 100 रुपये एवं बुके 100 रुपये से तीन 300 रुपये की दर से लगेगा।
डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के खर्च का आकलन करने को टीमें जुट गई हैं। प्रशासन की ओर से रेट लिस्ट जारी कर दी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि जर्मन हैंगर 40 रुपये प्रति वर्ग फुट, कनात 30 रुपये, पर्दा 100 रुपये, पाइप पांडाल 4 रुपये प्रति वर्ग फुट, महफिल सादा 5 रुपये प्रति वर्ग फुट, सादा गेट 1 हजार रुपये, वीआईपी गेट 2 हजार रुपये, मचान तख्त चौराहे पर 3 हजार रुपये, बैरिकेडिंग बल्ली 16 रुपया प्रति रनिंग मीटर, लोहे की जाली 3.50 रुपये प्रति वर्ग फुट, 15 बाई 15 का पांडाल 9 रुपये प्रति वर्ग फुट, लोही की जाली 4 रुपये रनिंग मीटर, बैरियर 317 प्रति नग की दर से लगेगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार गद्दा फोम, रजाई 20 रुपये प्रति नग, गद्दा रुई 10 रुपये तकिया 5 रुपया, मसंद, पल्ली मेजपोश 10 रुपये, मेज वार्डर 25 रुपये, फर्श व दरी 20 रुपये, टाट पट्टी 10 रुपये, कारपेट 2 रुपये, प्रति वर्ग फुट, जूट मैटिंग 2 रुपये प्रति वर्ग फुट, चादर 15 रुपया, तौलिया 5 रुपये, बाल्टी 10 रुपया, ट्रे 20 रुपये, कागज का गिलास 100 रुपया प्रति सैकड़ा, मोटर साइकिल 150 रुपये, साइकिल 100 रुपये, ई रिक्शा, ऑटो व टेंपो 750 रुपये, ट्रैक्टर ट्राली 1 हजार रुपये प्रतिदिन, बस 15 से 24 सीटर 1 हजार दो रुपये ईधन अतिरिक्त, 25 से 34 सीटर बस 1129 रुपये, 45 सीट से अधिक 1579 रुपये प्रतिदिन किराया तथा ईधन अलग खर्च जुड़ेगा। जीप टैक्सी एवं कारें डीजल वाली 925 रुपये प्रतिदिन ईंधन अलग, इसके साथ ही पोस्टर बैनर आदि की दरें जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed