{"_id":"f52af8f3d735c0bd3fd35b5b0fa4f131","slug":"robbers-murderers-imposed-gangestr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों, हत्यारों पर लगाया गैंगेस्टर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों, हत्यारों पर लगाया गैंगेस्टर
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने लूट एवं हत्या जैसे अपराधों में शामिल अपराधियों पर गैंगेस्टर के तहत अभियोग दर्ज किया है।
थाना जसराना के कसबा पाढ़म में लुटेरों ने स्वर्णकार सागर वर्मा को गोली मार कर लूट की थी। स्वर्णकार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। लूट एवं हत्या की वारदात ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया था।
बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने राहुल यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी सिकंदरपुर थाना एका को गैंग का लीडर बताने के साथ नीरज पुत्र रामनिवास निवासी सिकंदरपुर थाना एका, अनिल कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी उजीरपुर थाना एका एवं निविष कुमार निवासी भैंडी थाना एका पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
वहीं शहदपुर में आधा दर्जन लोगों ने नगला पीपल निवासी सत्यवीर की उस समय हत्या कर दी थी जब वो गांव में अपनी बहन के घर से लौट रहा था। पुलिस ने नेयादराम पुत्र गंगाराम, श्रीचंद्र पुत्र गंगाराम, छत्रपाल सिंह पुत्र गंगाराम, योगेश फूल सिंह एवं फूल सिंह पुत्र गंगाराम निवासीगण शहदपुर थाना जसराना पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की है।