{"_id":"5e17745e8ebc3e87fd1f20fa","slug":"roadways-department-ki-income-firozabad-news-agr423882312","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मिली खाली बस तो चालक परिचालक होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मिली खाली बस तो चालक परिचालक होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। चालक और परिचालकों को अब परिवहन विभाग की आय में बढ़ोत्तरी करनी होगी। खाली बसों का हाईवे पर संचालन नहीं किया जाएगा। यह निर्देश लखनऊ से आए परिवहन विभाग के नोडल अधिकारी श्यामबाबू ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बैठक में दिए हैं।
इटावा में आयोजित बैठक में एआरएम शिकोहाबाद राघवेंद्र सिंह ने भी हिस्सा लिया। बैठक में विभाग के नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने कहा कि चालक और परिचालक हाईवे से ही सवारियां उठाकर निकल जाते है। यात्री रोडवेज बस स्टैंड के अंदर ही बसों के आने का इंतजार करते रहते है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
साथ ही हाईवे पर खाली बसों के संचालन से परिवहन विभाग को लाखों रुपये की क्षति होती है। चेकिंग के दौरान बस के खाली मिलने और रोडवेेज बस स्टैंड के अंदर न जाने पर चालक और परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर दौड़ने वाली बसें पूरी तरह से साफ सुथरी होनी चाहिए। गंदी बस मिलने पर भी चालक परिचालक की जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा बस स्टैंड की साफ सफाई के भी निर्देश दिए।