फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ROAD JAM

पूर्व उपसभापति पर एफआईआर का विरोध, महिलाओं ने लगाया जाम

Tue, 24 Sep 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
ROAD JAM
फिरोजाबाद क्लब चौराहे पर महापौर नूतन राठौर के खिलाफ जाम लगाती भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी प? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पूर्व उपसभापति योगेश शंखवार के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे के विरोध में इंद्रानगर की महिलाएं मंगलवार शाम को सड़क पर उतर आई। क्लब चौराहे पर महिलाओं ने मेयर का पुतला फूंका। इसके बाद सड़क को जाम कर दिया। इस बीच महिलाओं को पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया। महिलाएं नगर विधायक और भाजपा महानगर अध्यक्ष को मौके पर बुलाने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व उत्तर थाना पुलिस ने वार्ड संख्या पांच की पार्षद मायादेवी निवासी सरजीवन नगर की तहरीर पर वार्ड संख्या 11 के पार्षद व पूर्व उपसभापति योगेश शंखवार के खिलाफ अभद्रता, मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को इंद्रानगर की महिलाएं उपसभापति योगेश शंखबार के समर्थन में सड़कों पर उतर आईं। महिलाएं नारेबाजी करते हुए क्लब चौराहे पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां मेयर नूतन राठौर का पुतला दहन कर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक महिलाएं सड़क पर बैठी रहीं। इस बीच कोतवाली उत्तर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। महिलाओं ने मांग की कि जब तक नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता या सीओ सिटी मौके पर नहीं आती हैं तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। एक घंटे बाद थाना पुलिस ने महिलाओं को समझा कर जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के पोस्टर लेकर पहुंची महिलाएं
जाम लगाने वाली महिलाओं के हाथों में भाजपा का झंडा होने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी थी। अधिकांश महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहने थी। महिलाओं ने भाजपा के कैप भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed