फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Road has started sinking on the highway near Rupaspur

Firozabad News: हाईवे पर रूपसपुर के पास धंसने लगी है सड़क

Wed, 03 Jul 2024 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 03 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Road has started sinking on the highway near Rupaspur
शिकोहाबाद। अगर आप फिरोजाबाद से सिरसागंज की ओर वाहन से जा रहे हैं, तो जरा संभलकर। हाईवे इस समय सुरक्षित नहीं है। बरसात के मौसम में हाईवे पर सड़क धंस रही है। कुछ स्थानों पर बडे़ गड्ढे हो रहे हैं, जोकि किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं। जरा सी चूक आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस बड़ी लापरवाही को जिम्मेदार अफसर देखकर अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग, जिस पर प्रतिदिन हर समय सैकड़ों की संख्या में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बना रहता है। जहां जरा सी लापरवाही किसी भी बड़े हादसे को जन्म दे सकती है। यह हाईवे अब कुछ स्थानों पर धंसने लगा है। सड़क के नीचे की मिट्टी खिसक रही है। जिसकी वजह से गहरा गड्ढा हो गया है। फिरोजाबाद से शिकोहाबाद की ओर आते समय हाईवे पर रूपसपुर के समीप एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जोकि पिछले काफी दिनों से ऐसी ही स्थिति में है। जबकि यहां से होकर सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जोकि कभी-भी गड्ढे की वजह से हादसे का शिकार हो सकते हैं। हालांकि यहां से सैकड़ों वाहनों के अलावा प्रतिदिनि अधिकारियों की गाड़ियां भी गुजरती हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर इस बड़ी चूक को देखकर हर रोज अनदेखा कर देते हैं। शायद वह भी वह भी किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed