फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road accident,road accident firozabad,road accident news,NH 2 firozabad,agra-lucknow road accident,agra-lucknow expressway accident,agra-lucknow expressway,agra-lucknow expressway news

खड़े ट्रक में घुसी पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी डबल डेकर बस, 11 घायल

Wed, 24 Mar 2021 08:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
road accident,road accident firozabad,road accident news,NH 2 firozabad,agra-lucknow road accident,agra-lucknow expressway accident,agra-lucknow expressway,agra-lucknow expressway news
फिरोजाबाद : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार अलसुबह गुड़गांव से पश्चिमी बंगाल जा रही एक स्लीपर बस मटसेना थानाक्षेत्र के अंतर्गत दतावली पुलिया के पास खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार रात अजमेर निवासी दीपक भार्गव स्लीपर बस में गुड़गांव से करीब 54 यात्रियों को लेकर पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना हुआ था। सभी यात्री पश्चिमी बंगाल के अलग-अलग गांव के निवासी हैं, जो गुड़गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। घायल अली हुसैन ने बताया कि सभी लोग बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार अलसुबह बस मटसेना थानाक्षेत्र के अंतर्गत दतावली पुलिया के समीप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा होते ही बस में गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर मटसेना पुलिस के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा भी पहुंच गए। सभी घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
अली हुसैन (28) पुत्र मोहम्मद, बुशरा (11) पुत्र अलाउद्दीन, मोहम्मद मनोवर (28) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा, शमा खातून (27) पत्नी मोहम्मद मनोवर, मनोरी (1) पुत्र मोहम्मद मनोवर निवासी शिसयाकदम गजी, रूबी (8), दिलवर (3) पुत्र मुस्तकीम, बतूलन (28) पत्नी मुस्तकीम, मुस्तकीम (30) पुत्र तस्लीम निवासी भघुवाबडरिया थाना अररिया पश्चिमी बंगाल, नोति (25) पुत्र समशुल, निवासी रायगंज थाना न्यू रायगंज दिनाजपुर बंगाल, नाहरउलहक (28) पुत्र अली मोहम्मद निवासी गिहुरिया थाना बचोल मालदा पश्चिमी बंगाल, सत्यनारायण (32) पुत्र पन्नालाल थामला थाना मावली जिला उदयपुर राजस्थान और बबलू दास (18) पुत्र रमेशदास मालदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed