फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   road accident

सड़क हादसे में मैनपुरी निवासी महिला सहित दो की मौत

Mon, 23 Nov 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
road accident
थाना सिरसागंज क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद जिला अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के गांव मल्हापुर के समीप रविवार देरशाम सड़क पार कर रही मैनपुरी की महिला बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन महिला को सीएचसी सिरसागंज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। इधर, एक अन्य हादसे में एक महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गई। परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम के घर ले गए।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना करहल असरोही निवासी सियारानी (47) पत्नी हाकिम सिंह रविवार को अपने बेटे देवे सिंह के साथ थाना सिरसागंज के गांव मल्हापुर निवासी अपनी बहन पार्वती देवी देखने आई थी। देरशाम वह बहन के घर से अपने गांव लौट रही थी। गांव के निकट ही हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने सियारानी को चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

इधर, हादसे के बाद लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को सीएचसी सिरसागंज लेकर पहुंची, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने सियारानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रूपसपुर के समीप दो बाइक की भिड़ंत में किरन देवी (52) पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी पृथ्वीपुर थाना खैरगढ़ की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर शिकोहाबाद में अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी।

जानकारी पर पहुंचे परिजन महिला के शव को बिना पोस्टमार्टम के ही घर ले गए। वहीं अन्य हादसों में बाइक सवार थाना टूंडला के दिनहुली निवासी अजीत (17) पुत्र राकेश एवं अवनीश (17) पुत्र मुन्नालाल घायल हो गए। घायलों को उपचार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed