{"_id":"5f1985a38ebc3e6909356582","slug":"river-firozabad-news-agr4516410147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसानदी की सफाई में जुटे प्रवासियों से रूबरू होंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसानदी की सफाई में जुटे प्रवासियों से रूबरू होंगे सीएम योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। मनरेगा योजना के तहत सिरसा नदी के जीर्णोद्धार और सिल्ट सफाई कार्य में रोजगार प्राप्त करने वाले जिले के प्रवासी श्रमिकों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रुबरू होंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से होने वाली सीधी बातचीत के लिए हाथवंत और शिकोहाबाद ब्लाक के तीन प्रवासी श्रमिकों को चिह्नित किया गया है। नदी की सफाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है।
मनरेगा योजना के तहत जिले में बहने वाली मौसम आधारित सिरसा नदी का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। जिले के प्रभारी मंत्री मोती सिंह के निर्देश पर सदर विधायक मनीष असीजा ने सिरसा नदी की सफाई के दौरान प्रतिदिन मौके पर जाकर कार्य का निरीक्षण किया। आंकडों के अनुसार जिले की करीब 108.32 किलोमीटर क्षेत्र में बहने वाली सिरसा नदी का अधिकांश भाग से सिल्ट और जीर्णोद्धार कार्य पूरा करा लिया गया है। इस कार्य में 1744 प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस महत्वाकांक्षी कार्ययोजना की सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।
जानकारी के अनुसार सिरसा नदी के जीर्णोद्धार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले प्रवासी रमन कुमार निवासी सांती ब्लॉक हाथवंत, प्रदीप कुमार निवासी सांती ब्लॉक हाथवंत एवं शिकोहाबाद ब्लॉक के गलामई निवासी राजकिशोर पुत्र वेदप्रकाश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए सीधे बातचीत करेंगे। सीडीओ नेहा जैन ने बताया कि शुक्रवार अथवा शनिवार को मुख्यमंत्री प्रवासियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे रूबरू हो सकते हैं।