फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Returning from school schoolgirl missing, feared abducted

स्कूल से लौटते समय छात्रा लापता, अपहरण की आशंका

Tue, 08 Dec 2015 07:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
Returning from school schoolgirl missing, feared abducted
स्कूल से लौट रही कक्षा दो की छात्रा यकायक लापता हो गई। लापता छात्रा की दो बहनों के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी परिवारीजनों को हो सकी। परिवारीजनों ने छात्रा के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस परिवारीजनों के साथ छात्रा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कलूपुरा निवासी जोगेंद्र सिंह की तीन पुत्रियां रुचि, रिंकी और प्रियंका क्षेत्र के ही एक विद्यालय मेें पढ़ती है। प्रियंका कक्षा दो की छात्रा है। वहीं रुचि और रिंकी कक्षा चार और छह में पढ़ती है। जोगेंद्र सिंह फरीदाबाद में काम करते हैं। उनकी बच्चियां गांव में अपने परिवार और मां के साथ रहती हैं। मंगलवार सुबह प्रियंका अपने बड़ी बहनों रुचि और रिंकी के साथ स्कूल गई थी, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंची। रिंकी और रुचि के पहुंचने पर मां ने प्रियंका के घर न लौटने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रियंका स्कूल गई थी। प्रियंका के लापता होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। तभी आसपास के लोगों ने बताया कि एक युवक प्रियंका को साइकिल पर ले जाता दिखाई दिया था। इस पर परिवारीजन थाना खैरगढ़ पहुंचे और छात्रा के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने छात्रा प्रियंका और उसको ले जाने वाले युवक की तलाश शरू कर दी है। प्रियंका के ताऊ टीकम सिंह ने प्रियंका के अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed