{"_id":"680e6ecb7bab36d40401dd0e","slug":"resolve-to-assimilate-the-suggestions-of-the-prime-minister-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-147233-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रधानमंत्री के सुझावों को आत्मसात करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रधानमंत्री के सुझावों को आत्मसात करने का संकल्प
Sun, 27 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते भाजपाई संगठन
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम का 121वां संस्करण सुना। विभिन्न बूथों पर सीधे प्रसारण को सुनते हुए, उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि ''मन की बात'' कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री देश के नागरिकों से सीधे जुड़ते हैं और उन्हें विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित हैं और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने टूंडला विधानसभा के बूथ संख्या 162 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
इस दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मनप्रीत सिंह कीर, राहुल चक, जुबिन भारद्वाज, सरदार मनमोहन सिंह उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप सिंह व कोऑपरेटिव अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह बघेल ने टूंडला विधानसभा की बूथ संख्या 31 पर, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ संख्या 168 पर पर मन की बात को सुना। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने अपने बूथ पर सुना।