फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Resolution of the path on Parinirvana Day

परिनिर्वाण दिवस पर बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Sun, 07 Dec 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Dec 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Resolution of the path on Parinirvana Day
फोटो -
विज्ञापन

परिनिर्वाण दिवस पर निकली प्रभात फेरी, गोष्ठियों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के 58वें परिनिर्वाण दिवस पर अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकाल, विचार गोष्ठियों का आयोजन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव समिति द्वारा भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस स्वामी ब्रह्मानंद आश्रम नगला करन सिंह पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष सूरज किरन सच्चिदानंद ने कहा कि मनुवादी परंपराओं को त्यागकर ही दलित समाज तरक्की कर सकता है। मौके पर जयराम प्रधान, दिगेंद्र भानुप्रताप सिंह भाष्कर, विजय सिंह राना मौजूद थे। जाटव महासभा द्वारा बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस में जिलाध्यक्ष सुशील जाटव, दीपक जाटव, आनंद जाटव, पवन, हाकिम सिंह, मनोज, किताब सिंह थे।
विज्ञापन

द बुद्धिस्ट सोसायटी द्वारा परिनिर्वाण दिवस शांति एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। प्रात: पांच बजे प्रज्ञा ज्योति बुद्ध विहार पुरुषोत्तम नगर से प्रभात फेरी निकाली गई। पंचशील ध्वजों के साथ दुपहिया वाहनों का काफिला नारे लगाते हुए चल रहा था। जाटव महापंचायत द्वारा एसएल जूहा स्कूल पर आयोजित विचार गोष्ठी में पन्नालाल सच्चिदानंद, सुरेश बाबू, भूपसिंह निगम, अजय कुमार राही, मुन्नालाल प्रधान, देशराज सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति एवं जनजाति युवा छात्र मोर्चा, संत रविदास जन्मोत्सव समिति द्वारा दलित एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष नीतेश कुमार, गौरव जाटव, वीरेंद्र सुमन थे। चक्रवर्ती सम्राट अशोक विकास समिति की बैठक में अध्यक्ष ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा, मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश गौतम, डंबर सिंह, पूरन सिंह, महेंद्र कुशवाहा थे।
भाजपा द्वारा अंबेडकर पार्क रसूलपुर पर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, केडी जाटव, केके गांधी, वीरेंद्र सुमन, आदर्श शुक्ला, हाकिम सिंह, दीपक शर्मा थे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कोटला रोड पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, केशवदेव, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू, सुरेश बाबू निमेष थे। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। लोस अध्यक्ष सौरभ पोरवाल थे। बसपा द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। मौके पर लोकेश कुमार, कार्यक्रम में डा. राजीव जैन, श्यामसुंदर, रामबाबू, हेमंत, राजवीर, किशनलाल थे।

अंबेडकर के बाद मोदी दिला रहे दलितों को सम्मान-चक
टूंडला (ब्यूरो)। भाजयुमो के नगर उपाध्यक्ष कोमल वाल्मीकि के नेतृत्व में एमपी रोड वाल्मीकि बस्ती स्थित अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। भाजपा पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने कहा कि डा. अंबेडकर ने दलितों का उत्थान किया, अब मोदी दलितों को सम्मान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, वृंदावन गुप्ता, पुष्पेंद्र पाल सिंह आदि थे। नगर एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से नगर आकाश शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष डा. बीएस गौतम के नेतृत्व में नगला झम्मन में कार्यक्रम किया।

 इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, हाजी पटेल, विवेक तिवारी, अनिल यादव, राजू शर्मा, सुनील चौधरी थे। लाइनपार अंबेडकर पार्क पर सपा नेता सत्य प्रकाश सगर, यादवेंद्र सगर, मुन्नी देवी, जाटव महासभा नगर अध्यक्ष मुकेश जाटव, वीरेंद्र सिंह इंजीनियर थे। अंबेडकर बगीची कच्चा टूंडला पर सभासद विश्व प्रताप सिंह, समिति प्रबंधक डा. देवेंद्र प्रताप, आनंद कुमार आदि थे। जन चेतना समिति कार्यक्रम में बबली गौतम, विजय, अभिषेक गौतम, डा. बीएस गौतम थे। अभाविप के नगर मंत्री रवि सक्सेना, तहसील संयोजक अतुल भारद्वाज, कृष्णकांत सिंह थे।


याद किए डा. भीमराव अंबेडकर
खैरगढ़ (ब्यूरो)। ग्राम खैय्यातान में परिनिर्वाण दिवस के दौरान सुरेंद्र कुमार कुशवाहा एडवोकेट, चंद्रपाल कुशवाहा थे।

परिनिर्वाण दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख चौराहों पर सफाई की। इस अवसर पर मयंक तिवारी, शुभम शर्मा, नितिन, सोनू, हनी, सोनी, धैर्य, सागर राजपूत, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।


वहीं नगला किला स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब का 59वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान लोगों ने तीन संकल्प शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो का स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व बसपा विस अध्यक्ष योगेश कुमार रमन, डा. रामविलास बौद्ध, सत्यप्रकाश गौतम, नौरंगी लाल, रामाधार सिंह, दिलीप, प्रियांशी, धारा सिंह आदि उपस्थित थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed