फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Resident doctors on strike in Firozabad Medical College over misdeeds and murder of doctor in Kolkata

रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी: दर्द से कराह उठे मरीज... नहीं मिल रहा इलाज, पूरी तरह स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Wed, 21 Aug 2024 05:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 05:46 PM IST
सार

सुहागनगरी में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। बुधवार को इलाज को पहुंचे मरीज दर्द से कराह उठे। किसी को भी इलाज नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। 

विज्ञापन
Resident doctors on strike in Firozabad Medical College over misdeeds and murder of doctor in Kolkata
मेडिकल कॉलेज में रजिस्ट्रेशन पर्चा खिड़की को घेरकर बैठे चिकित्सक - फोटो : संवाद

विस्तार

कोलकाता में रेप के बाद डॉक्टर की हत्या को लेकर फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल जारी है। छह दिन से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप होने से मरीज अब कराह उठे हैं। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला है। निजी चिकित्सकों के यहां लंबी कतार लगी हैं। मरीज प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज आते हैं। हड़ताल देखकर फिर वापस लौट जाते हैं।

विज्ञापन


बारिश के बाद बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। घर-घर बुखार फैल रहा है। त्योहार बाद डायरिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण छह दिन से इलाज नहीं मिल रहा है। क् रेजिडेंट चिकित्सक पर्चे भी नहीं बनने दे रहे हैं। ऐसे में सीनियर डॉक्टर भी इलाज नहीं कर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि वार्ड भी खाली होने लगे हैं। हालांकि ज्यादा गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में उपचार दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

मरीजों का झलका दर्द

मेडिकल कॉलेज में पहुंची सुनीता देवी ने कहा कि उनके 14 वर्षीय बेटे के अपेंडिक्स का दर्द है। बाहर ऑपरेशन कराने के लिए 18 हजार खर्च होंगे। इतने रुपये न होने के कारण हर रोज बेटे को लेकर ओपीडी में दिखाने आ रहे है। लेकिन यहां डॉक्टर बैठे ही नहीं। 
 
विज्ञापन

इसी तरह मोहम्मद अकरम ने कहा कि चर्म रोग है। प्राइवेट में इलाज महंगा है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर नहीं बैठ रहे हैं। आयशा ने बताया कि 10 दिन पहले सर्जरी हुई थी। अब आगे क्या दवा खानी है, दो बार अस्पताल आ चुकी।
 
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। हालांकि गंभीर मरीजों के लिए दवा की व्यवस्था कर दी है। इमरजेंसी में जाकर मरीज उपचार करा सकते हैं। -डॉ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed