फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   resevation should be provided to nishad community

निषाद समाज को मिले आरक्षण

Sun, 12 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 12 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
resevation should be provided to nishad community
फीरोजाबाद। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव निषाद समाज को 17 जातियों में बांटने का काम न करें। यदि निषाद समाज के सच्चे हितैषी हैं तो आरक्षण दें। यही इस मंडलीय महापंचायत की मांग है। उन्होंने समाज के हित के लिए हमेशा साथ देने का वादा किया।
विज्ञापन

साध्वी नगला चूरा स्थित राष्ट्रीय निषाद संघ की ओर से आयोजित मंडलीय महापंचायत को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा सपा मुखिया यदि निषादों के सच्चे हितैषी होते तो समाज के नेता स्वर्गीय रघुवर दयाल वर्मा की मृत्य के बाद उनके पौत्र ओमप्रकाश को मंत्री बनाते। निषाद समाज ने अपना हक मांगा तो उन पर गोरखपुर में लाठियां बरसाई, गोलियां चलीं। समाज का युवा अखिलेश निषाद शहीद हो गया। 38 लोग आज भी जेल की सलाखों में हैं। उनको रिहा करना चाहिए। कई सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारी बात हुई है। यदि सही प्रस्ताव गया तो केंद्र सरकार हक दिलाने का ही काम करेगी। फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि सपा ने हमारे समाज को बांटने का काम किया है। सांसद रामचरित निषाद ने कहा कि सपा एवं बसपा निषादों की विरोधी हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है जो समाज को सम्मान देने का काम करेगी। संघ के राष्ट्रीय महासचिव लोटनराम निषाद ने कहा कि खून एवं पसीना बहाकर समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने समाज के लोगों से निषाद लिखने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष कैलाशनाथ निषाद ने समाज के हक के लिए 21 जुलाई को विधानसभा को घेरने का ऐलान किया। डा. डीआर वर्मा ने संघर्ष का भरोसा दिया। कुंवर चंद्र निषाद भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि युवाओं को एकजुट करेंगे। सपा आगरा के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, डा. लेखराज सिंह, मोतीलाल वर्मा, शेर सिंह राजपूत, नाथूराम वर्मा, पदम सिंह वर्मा, महाराज सिंह मुखिया, रामखिलाड़ी नेता, डा. डीआर वर्मा, सिलेट सिंह वर्मा, डा. मुकेश वर्मा, रामखिलाड़ी प्रधान, माखन सिंह, डा. अजब सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बोहरे नत्थीलाल एवं संचालन डा. वीरेंद्र सिंह वर्मा ने किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का जोशीला स्वागत
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का मंडलीय महापंचायत के दौरान जोशीला स्वागत किया गया। राष्ट्रीय निषाद संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह वर्मा एडवोकेट के साथ पूरी टीम ने 31 किलोग्राम वजनी माला एवं पंचायती पगड़ी पहनाई। महीपाल निषाद एवं जिला पंचायत सदस्य बीएल वर्मा ने चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में टिके रहे लोग
निषाद समाज की मंडलीय महापंचायत के दौरान बारिश होने के बाबजूद भीड़ जमी रही। कई जिलों से आए निषाद समाज के लोगों ने छतरी लगाकर भी नेताओं के संबोधन को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed