{"_id":"68d83b80e22fb5d60f0002fd","slug":"reservations-in-regular-trains-are-full-till-chhath-puja-long-waiting-period-in-special-trains-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-157196-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: छठपूजा तक नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल, स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: छठपूजा तक नियमित ट्रेनों में आरक्षण फुल, स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग
Sun, 28 Sep 2025 06:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:21 AM IST
विज्ञापन
118, अमृत भारत एक्सप्रेस का फोटो
टूंडला। दशहरा, दीपावली और छठपूजा जैसे बड़े त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिन्होंने पहले आरक्षण नहीं कराया, उन्हें नियमित ट्रेनों में ''नो-रूम'' (आरक्षण पूरी तरह समाप्त) की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष (स्पेशल) ट्रेनों में भी 100 से 150 तक की लंबी वेटिंग आ रही है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना चुनौती बन गया है। यात्रियों की अत्यधिक संख्या के कारण रेल प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।
बिहार और हावड़ा की ओर जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नवंबर के पहले सप्ताह तक आरक्षण पूरी तरह फुल हो चुका है, यहां तक कि इन ट्रेनों में अब वेटिंग टिकट की भी गुंजाइश नहीं बची है।
विज्ञापन
आरक्षण फुल वाली प्रमुख ट्रेनें
मगध एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, फरक्खा एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें।
स्पेशल ट्रेनों का हाल
त्योहारों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों की स्थिति भी बेहद खराब है। इनमें भी लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है:
ट्रेन नंबर
ट्रेन का नाम
वेटिंग की स्थिति
03698
दिल्ली-गया स्पेशल
150 वेटिंग
04126
बांद्रा-सूबेदारगंज स्पेशल
150 वेटिंग
09083
मुंबई-बनारस एसी स्पेशल
एसी-थ्री टियर: 164 वेटिंग
04813
भगत कोठी-दानापुर स्पेशल
130 वेटिंग