फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   reservation in train

आरक्षण टिकट बुक कराते समय रेलवे को देना होगा कई सवालों का जबाव

Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
reservation in train
फिरोजाबाद। अब रेलवे का आरक्षित टिकट बुक कराने के लिए आपको कई सवालों का जवाब देना होगा। यात्रा के मकसद के साथ पहुंचने वाले स्थान का पूरा पता पिन कोड और पोस्ट ऑफिस के साथ देना होगा। यदि आप रेलवे को यह सब जानकारी नहीं दे सकते तो आपका आरक्षण टिकट बुक नहीं हो सकेगा। रेलवे ने कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह का बदलाव किया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की माने तो अभी तक आरक्षण टिकट बुक कराते समय यात्री को यात्रा प्रारंभ करने के स्टेशन और किस स्टेशन तक यात्रा करनी है, का जिक्र करना होता था। लेकिन अब इस जानकारी के साथ यात्री को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर भी अंकित करना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही यात्री जिस शहर में जा रहा है उस शहर के मोहल्ला, गांव या फिर कालोनी के साथ उस रिश्तेदार या परिचित का पूरा पता दर्ज करना होगा। यात्री को अब पहुंचने वाले स्थान के नजदीकी पोस्ट आफिस का नाम और पिन कोड भी दर्ज कराना होगा। इसके साथ ही यात्रा का विवरण भी रेलवे कि देना होगा कि वह उस में किस कार्य के लिए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आपके द्वारा रेलवे आरक्षण काउंटर या ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यह जानकारी नहीं दी गई तो आपका आरक्षण टिकट बुक नहीं किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण को लेकर इस तरह का बदलाव किया गया है। आरक्षण टिकट बुक कराते समय यात्री को उस स्थान का पूरा पता दर्ज कराना होगा, जहां वह जा रहा है। यदि यात्री द्वारा जानकारी नहीं दी जाती है तो आरक्षण टिकट बुक नहीं हो सकेगा।
सुनील कुमार गुप्ता, पीआरओ इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed