फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Republic Day

सबने मिलकर लगाया नारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा...

Mon, 27 Jan 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Republic Day
गणतंत्र दिवस के मौके हाथ में तिरंगा लेकर वाइकों पर जश्न मनाते युवा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। रविवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के अलावा स्कूल-कॉलेजों और कार्यालयों में ध्वजारोहण कर देशभक्ति के नारे लगाए गए। जगह-जगह देश व गणतंत्र की रक्षा और तिरंगे की आन-बान-शान कायम रखने का संकल्प भी लिया गया। संगठनों ने मिलकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गाकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय घर संसार में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान मनोज भटेेले, शैलेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, नीरज वर्मा, रामकुमार, शिवप्रकाश जादौन मौजूद रहे। औद्योगिक क्षेत्र में युवा उद्यमी अभिषेक मित्तल चंचल के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मजदूरों के साथ मनाया गया। अभिषेक चंचल ने ध्वजारोहण किया और मिठाई का वितरण किया गया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में तिलक भवन में ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

तिलक भवन से बाजार में जुलूस निकाला। इस दौरान सौरभ पोरवाल, अंकित शर्मा, प्रकाशनिधि गर्ग, हाजी नसीर अहमद, संजय चतुर्वेदी, रियाज, चांद कुरैशी आदि उपस्थित रहे। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर के नेतृत्व में मूलचंद्र की धर्मशाला में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, मधु यादव, गिरजा यादव, मीरा यादव आदि उपस्थित रहे। डांसर साइज एकेडमी में क्रीड़ा भारती द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की महिला ब्रांड एंबेसडर अनुपम शर्मा व महानगर प्रमुख डॉ. स्नेहलता ने दीप प्रज्ज्वलन किया। संयोजक अभिषेक मित्तल क्रांति, रोहित राजपूत, आकाश, मोहिनी मौजूद रहे। राष्ट्रीय युवा वाहिनी हिमांयूपुर कार्यालय पर प्रदेश संगठन मंत्री हृदेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन डा. राजेंद्र प्रसाद द्वारा दीप प्रज्ज्वल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक सुमित शर्मा, प्रबेंद्र सिंह, प्रियंका कुमारी, राजकुमार मौजूद रहे। मोदी मिशन जिला कार्यक्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह चौहान ने की। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा भी निकाली। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमित यादव, लोकेश गुप्ता, अश्वनी, मनीष पौनिया, अनिकेत सिंह मौजूद रहे। जनकल्याण विकास समिति के महासचिव कृष्णमोहन चक्रवर्ती ने ध्वजारोहण किया। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद द्वारा दीवानी परिषद में बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। सचिव सुरेंद्र सिंह, दिनेश यादव, शिवशंकर दुबे, योगेंद्र सिंह, अब्दुल सलाम मौजूद रहे। उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जलेसर रोड़ कार्यालय पर ध्वज फहराया। इस दौरान हरीशंकर राठौर, रमाशंकर रावत, रवींद्र सिंह, राजू यादव मौजूद थे। यूपी स्टेट एग्रो के कार्यालय पर तेजपा सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed