{"_id":"74f7343f9a06dd377b308f1bd4756d15","slug":"remove-tinshade-or-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के निर्माण, टिनशेड हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के निर्माण, टिनशेड हटाए
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम द्वारा शुक्रवार को कोटला रोड बंबा चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जेसीबी द्वारा पक्के निर्माण, टिनशेड और अन्य अतिक्रमण का ध्वस्त कर दिया गया। कई खोखे जब्त कर लिये। कई खोखों को मौके पर ही तोड़ दिया गया।
कोटला रोड बंबा चौराहे के आसपास अतिक्रमण के चलते राहगीरों, वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदारों ने दुकानों से काफी आगे तक अपना सामान रख लिया था। उसके बाद सड़क के सहारे मीट, चाय, पान मसाला बेचने को कई लोगाें ने खोखा रख लिए थे, जिससे राहगीरों की मुसीबत और बढ़ गई थी। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को उपनगर आयुक्त प्रमोद कुमार के निर्देशन में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कोटला रोड बंबा चौराहे से अतिक्रमण हटवाया गया।
चौराहे के आसपास मकान व दुकानों के काफी आगे तक किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी द्वारा ध्वस्त करा दिया गया। यह देख वहां अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया। अभियान के दौरान नगर निगम के कई खोखा व अन्य सामान को जब्त कर लिया। कई खोखे व अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। नगर निगम अफसरों द्वारा चलाए गए अभियान से लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मोहलत भी मांगी, परंतु नगर निगम के अधिकारियों ने किसी को नहीं बख्शा। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर उपायुक्त प्रमोद कुमार, नगर अभियंता रमाशंकर राम, जेई ओपी निगम, प्रमोद कुमार, जेपी बघेल, अजय मिश्रा मौजूद थे।