फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   relve vibhag

आसफाबाद पर निर्माणाधीन आरओबी पर लगाए गए गार्डर

Wed, 08 Jul 2020 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
relve vibhag
आसफाबाद रेलवे क्रासिंग पर बन रहे आरओबी पर लगाए गए लोहे के गार्डर। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आफसाबाद रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर रेलवे विभाग से तीन घंटे का ब्लाक लेकर लोहे के वजनी गार्डरों को स्थापित किया गया। 30 मीटर लंबे और 70 टन क्षमता वाले पांच गार्डर 400 टन क्षमता की क्रेनों की सहायता से स्थापित किए गए। आसफाबाद रेलवे क्रासिंग फाटक पर आरओबी का विगत कई दिनों से निर्माण चल रहा है। लॉकडाउन में निर्माण कार्य बंद हो गया था लेकिन बुधवार को आरओबी पर गार्डर लगाने के लिए सुबह 11.50 से 2.50 तक कार्यदायी संस्था ने रेलवे से ब्लाक लिया गया। कार्यदायी संस्था ने पांच गार्डर निर्माणाधीन आरओबी पर क्रेन की सहायता से स्थापित कराए।
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ विधायक मनीष असीजा और भाजपा नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि रेलवे के भाग में पुल की चौड़ाई फुटपाथ सहित 12.5 मीटर है। वहीं पुल को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड 7.6 मीटर चौड़ी और इसकी दोनों ओर लंबाई 350 मीटर है। एप्रोच रोड का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। विधायक असीजा ने बताया कि जनवरी तक कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य है। इस दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर जावेद (कानपुर), सीनीयर सेक्शन इंजीनियर अनुपम शर्मा (कानपुर), ब्रिज कॉर्पोरेशन के एई रित्विक श्रीवास्तव मौजूद रहे। स्टेशन मास्टर आरके त्रिपाठी ने बताया कि आरओबी पर काम के लिए सुबह 11.50 से दोपहर 2.50 तक का ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान कोई यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन

35 करोड़ की लागत से बन रहा आरओबी, जाम से मिलेगी मुक्ति
दिल्ली-कानपुर-हावड़ा रेलमार्ग पर 35 करोड़ की लागत से तैयार किए जा रहे आरओबी से क्रॉसिंग पर जाम की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी। क्रॉसिंग के दोनों ओर के सैकड़ों गांव तथा मोहल्ले के नागरिकों को फाटक के कारण काफी परेशानी सामना करना पड़ता था। इससे क्रासिंग पर अक्सर जाम रहता है। स्कूलों के वाहन भी जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed