फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Release of 90 road cycling 971 workers

971 श्रमिकों को साइकिल 90 सड़को का लोकार्पण

Tue, 10 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 10 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Release of 90 road cycling 971 workers
 सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि फीरोजाबाद को शुद्ध गंगाजल देने के लिए 400 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत की है। शीघ्र ही फीरोजाबाद शहर की जनता को पानी मिलेगा। जिले में सड़कों का जाल बिछेगा। हमें खुशी इस बात की है कि हमारे मुख्यमंत्री नई योजनाओं की शुरूआत करते हैं। दूसरे राज्यों में ऐसा नहीं है। उन्होंने फीरोजाबाद को आदर्श जिला बनाने की बात दोहराई।
विज्ञापन



प्रो. यादव लेबर कालोनी में साइकिल एवं चेक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजना के तहत 971 श्रमिकों को साइकिल एवं 147 पात्रों को विभिन्न योजनाओं के चेक दिए। फीरोजाबाद के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की योजनाएं चल रहीं है। अगले सदन में इनके हक का विधेयक पास कराने का काम करूंगा। यहां के चार लाख श्रमिकों को लाभ दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी। फीरोजाबाद पालिका में घपले पर भी कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले बच नहीं पाएंगे। विधायक हरिओम यादव ने कहा कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को पूरा देश जानता है जो कहते हैं वही करते हैं। डीएम विजय किरन आनंद ने जिले में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया तथा प्रो. को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पुलिस की नई कार्यप्रणाली की जानकारी दी। विधायक जसराना रामवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष शमशाद बाबा, शहर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी, उद्यमी हनुमान प्रसाद गर्ग, देवी चरन अग्रवाल, मोहनबाबू अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, राज कुमार मीत्तल, मोहम्मद इस्लाम आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन


बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का किया शुभारंभ
प्रो.रामगोपाल यादव ने मंच से क्लीन यूपी व ग्रीन यूपी की तर्ज पर क्लीन एवं ग्रीन फीरोजाबाद के तहत लैपटॉप पर क्लिक करके बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ किया। अब मोबाइल के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में गंदगी होने पर उसे नगर निगम प्रशासन के पास भेजा जा सकेगा। डीएम विजय किरन आनंद ने कहा डीजल चोरी रोकने को वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यूटीशियन छात्राओं को बांटी किट
प्रो. रामगोपाल यादव ने कौशल विकास मिशन के तहत ब्यूटीशियन का कोर्स करने वाली दो दर्जन से अधिक ही छात्राओं को किटों का वितरण किया।

इन योजनाओं के मिले चेक
योजना का नाम               पात्र      धनराशि
शिशु हित लाभ योजना        22     2.48 लाख
मातृत्व हित लाभ योजना      16      96 हजार
बालिका आशीर्वाद योजना    11     2.20 लाख
मेधावी छात्र पुरस्कार योजना  24   52 हजार
औजार क्रय सहायता योजना  73   1.46 लाख
मृत्यु अंत्येष्टि एवं सहायता    01    1.15 लाख
साइकिल सहायता योजना    971   29.13 लाख
--------------------------------
कुल लाभार्थी      1118          37.90 लाख
--------------------------------

अजान होते ही संबोधन बंद
साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसपी पीयूष श्रीवास्तव का संबोधन चल रहा था इसी दौरान अजान शुरू हो जाने के कारण सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष हिकमत उल्ला खां ने इशारा किया तो फिर एसपी अजान होने तक खुद ही रुक गए।

ऊंटगाड़ी ने रोका काफिला, दौड़ी पुलिस
कार्यक्रम समापन के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के काफिला सामने से ऊंट गाड़ी आ जाने के कारण रुक गया। एसओ शिकोहाबाद ने व्यवस्था संभालने का प्रयास तो किया लेकिन पत्थर वाली गली से काफिला मोड़ दिया।

श्रमिक नेता मंच तक नहीं पहुंचे
श्रमिकों के कार्यक्रम में ही विभागीय अफसरों ने श्रमिक नेताओं को नहीं पूछा। श्रमिक यूनियन से जुड़े सुभाष यादव, सोमेश गोस्वामी, भूरी सिंह यादव एवं वीपी सिंह को मंच पर नहीं बुलाया।


जिला पंचायत की 90 सड़कों का लोकार्पण
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। जिला पंचायत के द्वारा करोड़ों की धनराशि से बनाई 90 सड़कों का लोकार्पण सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने किया। जिला पंचायत को 67 करोड़ रुपया और मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिजली के 72 हजार कनेक्शन कराए, राजस्व छह सौ गुना हो गया। अध्यक्षता पूर्व विधायक झाऊलाल यादव ने की। संचालन जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने प्रो. रामगोपाल यादव, विधायक एवं अतिथियों का स्वागत किया। सैफई के ब्लाक प्रमुख अरविंद यादव, डा.रामनाथ यादव, सपा नेता राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, नीतेश अग्रवाल जैन, योगेश गर्ग, बंटू कठेरिया, सरोज शर्मा, दुग्ध संघ के अध्यक्ष रामसेवक यादव आदि मौजूद थे।


खाली रहीं कुर्सियां
जिला पंचायत के लोकार्पण समारोह में भीड़ काफी कम पहुंची। इसके कारण काफी कुर्सियां खाली पड़ी रही। जिला पंचायत अध्यक्ष को लोगों से बैठने की अपील करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed