फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rejuvenation work of Gopal Ashram, Balaji Dham and Parikshit Kund started

Firozabad News: गोपाल आश्रम, बालाजी धाम और परीक्षित कुंड के कायाकल्प का काम हुआ शुरू

Sun, 17 Mar 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 17 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation work of Gopal Ashram, Balaji Dham and Parikshit Kund started
शिकोहाबाद/जसराना/फिरोजाबाद। आचार संहिता लागू होने से पहले शनिवार को जिले के तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों के कायाकल्प की नींव रखी गई। प्रदेश सरकार में पर्यटन विभाग के मंत्री एवं क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि ने शनिवार को बालाजी मंदिर शिकोहाबाद, गोपाल आश्रम फिरोजाबाद एवं परीक्षित कुंड जसराना में लगभग 9.79 करोड़ रुपये की लागत वाली कार्ययोजनाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह, नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर ने शनिवार को गोपाल आश्रम फिरोजाबाद स्थित गोपाल आश्रम के कायाकल्प को बनाई लगभग एक करोड़, 70 करोड़ की कार्ययोजना का शुभारंभ किया। यह प्रस्ताव सदर विधायक मनीष असीजा का था। इससे पहले बालाजी धाम शिकोहाबाद पर बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत कार्यों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बालाजी धाम के विकास पर 3.77 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जिले में धार्मिक व पर्यटन स्थलों के विकास को बनाई गईं कार्ययोजना में शामिल जसराना स्थित परीक्षित कुंड पर भी शनिवार को विकास का पहिया ने रफ्तार पकड़ ली। क्षेत्रीय लोगों की आस्था एवं प्राचीन संस्कृति व धरोहर परीक्षित कुंड जसराना में भी करीब 4.32 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। यहां पर कुंड के जीर्णोद्धार करने के साथ ही हर्बल पार्क भी विकसित किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह के अलावा नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, ब्लॉक प्रमुख जसरानाा संध्या लोधी, पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजीव राजपूत, विशेष यादव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह यादव सहित काफी संख्या में भाजपाई एवं नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पालीवाल हॉल के आधुनिकरण का काम शुरू
मुख्य सहभागिता योजना के तहत नगर निगम के रामचंद्र पालीवाल हॉल के आधुनिकरण का काम भी शनिवार को शुरू हो गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर कामिनी राठौर एवं नगर विधायक मनीष असीजा की मौजूदगी में पालीवाल हॉल परिसर में ही हवन पूजन कर आधुनिकरण का काम शुरू कराया गया। लगभग तीन करोड़ की लागत वाले आधुनिकरण कार्य के लिए करीब नौ माह की अवधि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed