फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Reflex truck full of potatoes

आलू से भरा ट्रक पलटा

Tue, 17 Nov 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
Reflex truck full of potatoes
फीरोजाबाद हाइवे पर आलू से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम 7:30 बजे करीब की है। हरियाणा की ओर से आए ट्रक संख्या आरजे 14 जीएफ 2026 आलू से लदा था, जो कानपुर जा रहा था। ट्रक को हरियाणा के थाना फिरोजपुर झिलका के गांव मऊ निवासी जावेद पुत्र हातिम चला रहा था। उसके साथ ट्रक में हाशिम पुत्र सत्तार क्लीनर भी बैठा हुआ था। ट्रक जैसे ही फीरोजाबाद हाइवे स्थित नगला हरिश्चंद्र मोड़ पर पहुंचा तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक-क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक में भरा आलू सड़क पर बिखर गया, जिसे लोग भर ले गए। मंगलवार सुबह ट्रक मालिक ने मौके पर पहुंचकर बचे हुए आलू को दूसरे ट्रक में भरवाकर कानपुर के लिए रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed