फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Real brother conspired to kidnap for property worth crores

Firozabad News: करोड़ों की संपत्ति के लिए सगे भाई ने रची अपहरण की साजिश

Sat, 09 May 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Real brother conspired to kidnap for property worth crores
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
एका (फिरोजाबाद)। थाना एका क्षेत्र में करोड़ों की जमीन के लालच में एक व्यक्ति ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने सगे बड़े भाई का अपहरण कर लिया। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज होने पर शनिवार को यह मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन


मामला ग्राम चंदनपुर का है। यहां के निवासी ब्रजेंद्र सिंह अविवाहित हैं और उन्होंने अपनी देखरेख करने वाली अपनी भाभी गुड्डी देवी के हक में 8 जुलाई 2025 को अपनी संपत्ति का बैनामा कर दिया था। इस बैनामे की भनक लगते ही ब्रजेंद्र सिंह का तीसरा भाई महावीर सिंह और उसका परिवार आगबबूला हो उठा। पहले तो उन्होंने पंचायत में ब्रजेंद्र को डराया-धमकाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने साजिश रच डाली।
विज्ञापन


महावीर सिंह, उसके बेटे भूपेंद्र सिंह, ओमकार सिंह व रघुवीर सिंह सभी निवासी ग्राम चंदनपुर (हाल निवासी श्याम बिहारी कॉलोनी, गली नं. 12, कोतवाली एटा) ने मीना देवी, सचिन कुमार और पप्पन कुमार निवासी ग्राम चंदनपुर, थाना एका के साथ मिलकर 6 नवंबर 2025 की दोपहर को ब्रजेंद्र सिंह का एटा से ईको गाड़ी लाकर अपहरण कर लिया था। गांव के लोगों ने जब यह मंजर देखा तो परिजन को सूचना दी थी। अपहरण जैसी संगीन वारदात के बाद भी जब थाना एका पुलिस ने मामले को टाल-मटोल कर रफा-दफा करने की कोशिश की। गुड्डी देवी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना एका को तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए। सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय के अनुसार मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed