{"_id":"586a51c44f1c1bc6521585c5","slug":"reacted-in-slow-motion-watching-the-cold-and-bureaucratic-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों पर ठंड का पहरा और अलसाई नौकरशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों पर ठंड का पहरा और अलसाई नौकरशाही
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
ठंड के कारण सरकारी दफ्तर में सोमवार को अधिकारी नहीं पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड से सरकारी दफ्तर और अधिकारी-कर्मचारियों को आलस्य हो गया है। सोमवार को कई अफसरों के कार्यालय कक्ष 12 बजे तक नहीं खुले थे। कुछ के कार्यालय खुले परंतु कुर्सियां खालीं थीं। कहीं अधिकारी हीटर ताप रहे थे तो कहीं उनका स्टाफ। अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की तो विकास भवन में यही नजारा देखने को मिला।
समय-12.15 बजे।
स्थान विकास भवन
सीडीओ का नया कार्यालय कक्ष बनकर तैयार हो गया लेकिन कुर्सी खाली थी। स्टाफ का जवाब था कि साहब कहीं बाहर गए हैं। पुराने कक्ष की कुंडी बंद थी।
-समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी की सीट 12.15 बजे तक खाली थी। स्टाफ उनके कक्ष में जरूर कंप्यूटर पर काम करता दिखाई दिया। स्टाफ का कहना था कि मैडम अभी साहब से मिलने चली गई हैं।
-जिला विकास अधिकारी आरकेराम एवं बीडीओ एका एके जौहरी कार्यालय में मौजूद थे। उनका अधीनस्थ स्टाफ भी काम में जुटा दिखाई दिया। सर्दी का असर यहां देखने को मिला। एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
-समय-12.25 बजे।
-विकास भवन में प्रथम तल पर स्थित डीपीओ आभा सिंह,पीओ नेडा एवं जिला बचत अधिकारी का प्रभार देख रहीं प्रज्ञाशंकर तिवारी के कार्यालय कक्षों की कुंडी बंद थी। कैमरे की फ्लैश चमकी तो पीओ नेडा स्टाफ के साथ बैठे दिखाई दिए। स्टाफ का जबाव था नए वर्ष के कारण बधाई देने गए हैं।
-समय 12.30 बजे
-जिला प्रोबेशन अधिकारी अजयपाल सिंह की कुर्सी खाली थी। स्टाफ का जबाव मिला कि साहब अभी-अभी निकल गए हैं। जबकि काफी देर तक वापस नहीं लौटे।
-समय-12.45 बजे।
-जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष में सीट खाली थी। उनका अधीनस्थ स्टाफ सर्दी से बचाव को हीटर से तापते दिखाई दिए। गीता कुलश्रेष्ठ का कहना था कि मैडम साहब के पास नव वर्ष की शुभकामनाएं देने गई हैं।
-समय-एक बजे।
-एक्शईएन आरईएस संजय अग्रवाल की कुर्सी खाली थी। कार्यालय के बाहर कोई स्टाफ भी मौजूद नहीं मिला। लोगों का कहना था कि यह कुर्सी अधिकांशत खाली ही रहती है। कोई पूछे तो जबाव मिलता है कि साहब फील्ड में हैं।
समय-1.15 बजे
-विकास भवन स्थित परियोजनाधिकारी डूडा इंदुवाला के कार्यालय कक्ष की कुर्सी खाली थी। स्टाफ ने बताया कि मैडम अभी ही गई हैं।
यह अधिकारी मिले मौजूद.....
डीडीओ आरके राम,पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव कार्यालय में मौजूद थे। स्टाफ ने नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव, जिला कृषि रक्षाधिकारी योगेंद्र कुमार,संयुक्त आयुक्त एवं सहकारिता,मत्स्य विभाग के श्रीकिशन शर्मा,पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तपस्वीलाल,सीबीओ डा.प्रभंजन शुक्ला व डीएचओ बलजीत सिंह के साथ अन्य स्टाफ मौजूद मिले।
प्रोबेशन अधिकारी अवकाश पर होने की सूचना मेरे पास है। वैसे तो अधिकतर अधिकारी मौजूद रहते हैं लेकिन यदि कोई मौजूद नहीं था तो इसके बारे में पता किया जाएगा।
आरकेराम
जिला विकास अधिकारी फीरोजाबाद।