फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ration shop decided to vote

वोट से हुअा राशन की दुकान का फैसला

Sun, 25 Jan 2015 11:45 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 सदर ब्लाक के शंकरपुर की राशन की दुकान के आवंटन के दौरान प्रधानी के चुनाव जैसा नजारा देखने को मिला। समूचा गांव स्कूल प्रांगण में अपने चहेते के पक्ष में दुकान कराने के लिए उमड़ पड़ा। राशन की दुकान 555 मत पाने वाले मनोज के पक्ष में हुई। पुलिस फोर्स को तैनात किया था।
विज्ञापन



शंकरपुर ग्राम पंचायत की राशन की दुकान के आवंटन को प्रधान देवदर्शन की अध्यक्षता में स्कूल प्रांगण में खुली बैठक आयोजित की। प्रशासन की ओर से प्रतिनिधि के रूप में एडीओ पंचायत कप्तान सिंह, सचिव राकेश सिंह व थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। राशन की दुकान के लिए आवेदन करने वाले मनोज पुत्र महावीर सिंह निवासी रामदास का पुरा एवं छीतर सिंह पुत्र गोधनलाल निवासी अल्हादीपुरा के पक्ष में ग्रामीण थे।
विज्ञापन



 जबकि संतोषी और भगवान सिंह के पक्ष में कोई ग्रामीण नहीं दिखाई दिया। इसके बाद मनोज और छीतर के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों के मत की प्रक्रिया शुरू कराई। अलग-अलग ग्रामीण महिला पुरुषों को बैठाया गया। इसके बाद काउंटिंग की गई तो 555 मत मनोज कुमार एवं 503 मत छीतर सिंह के पक्ष में पड़े। इसके बाद मनोज के पक्ष में राशन की दुकान का आवंटन कर दिया गया। बतादें कि पहले प्रधानी के चुनाव भी मतदान के बजाय इसी ढंग से हाथ उठवाकर हुआ करते थे। बीओ पीआरडी सुशील प्रताप सिंह के साथ ही पुलिस फोर्स मुस्तैद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed