फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration

गरीबों एवं पात्रों को राशन न बांटना बड़ा गांव और उडेसर रुद्रसिंह के कोटेदारों को पडा भारी

Fri, 12 Jun 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
ration
जसराना।(फिरोजाबाद)। तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव एवं उडेसर रुद्रसिंह के ग्रामीणों द्वारा कोटेदार द्वारा राशन न देने की शिकायत पर की गई जांच में आरोप सही मिलने पर जिलाधिकारी की अनुमति पर एसडीएम जसराना ने दोनों को दुकानों को निलंबित किया है। एक सप्ताह में अपना स्पष्टीकरण न देने पर लाइसेंस रद्द कर क ार्रवाई की जाएगी। तहसील जसराना के बडा गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जसराना से गांव के कोटेदार गोरेलाल पर राशन न देने और तोल में घपले का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम कुमार चंद्र ने पूर्ति निरीक्षक एसपी सिंह से जांच कराई। पूर्ति निरीक्षक ने गांव में जाकर 71 लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

किसी ने मई माह का राशन न मिलने तो किसी ने दो माह से राशन न देने की शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों की शिकायत पर कोटेदार से जबाब मांगा गया। एक पखवाडे से अधिक समय के बाद भी जबाब न देने पर जिलाधिकारी की अनुमति पर दुकान को निलंबित किया गया है। वहीं उडेसर रुद्रसिंह के ग्रामीणों ने कोटेदार शिवराज सिंह पर घटतौली के साथ राशन न देने एवं अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही मिलने पर एसडीएम कुमार चंद्र ने तत्काल प्रभाव से दुकान को निलंबित कर दिया है। बडा गांव के राशन कार्ड धारकों को राशन नगला नथुआ के कोटेदार सिलेटी सिंह के यहां जबकि उडेसर रुद्रसिंह के कार्डधारकों को बामन गजाधर सिंह के भीष्मपाल के यहां मिलेगा। एसडीएम कुमार चंद्र ने बताया अनियमितताओं के आरोप में दुुकानें निलंबित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed