फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration delar poor no get ration

राशन डीलरों की मनमानी गरीबों को नहीं मिल पा रहा चना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
ration delar poor no get ration
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बीच गरीबों की मदद के लिए भले ही शासन प्रशासन उनकी मदद के लिए फ्री में राशन वितरण करा रहा हो। लेकिन राशन डीलर मनमानी कर रहे है। घटतौली के साथ चना राशन कार्ड धारक को नहीं दिए जा रहे। जिसको लेकर गरीब क्षेत्र पार्षद से न्याय की गुहार लगा रहे है। लॉकडाउन के बीच जहां लोगों की अर्थ व्यवस्था खराब होती जा रही है। वहीं लोगों के सामने राशन की किल्लत न हो। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को जहां एक यूनिट पर पांच किलो चावल व एक किलो चला फ्री में वितरण कराया जा रहा है। वहीं राशन डीलरों द्वारा मनमानी की जा रही है। गरीबों को दिए जा रहे राशन की घटतौली की जा रही है। वहीं चना से वंछित किया जा रहा है। जिन लोगों को चना दिया जा रहा है। उसका वजन एक किलो के स्थान पर आठ सौ ग्राम निकल रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है। ढोलपुरा निवासी प्रेमलता, हिमायूंपुर सोनेलाल की चक्की के पास निवास करने वाली कांतीदेवी, राजा के ताल के पास नई आबादी निवासी पुष्पादेवी और ढोलपुरा निवासी पुष्पादेवी का कहना है कि राशन डीलर की मनमानी के कारण उनको सरकार द्वारा वितरण कराए जाने वाले राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते राशन खरीदकर परिवार का भरण पोषण करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय पार्षद मुन्नेंद्र यादव ने राशन डीलरों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन से राशन वितरण की वीडियो ग्राफी करानी की मांग की है। जिससे गरीबों को उनके हक का राशन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed