फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rathore Durga procession with floats out

झांकियों के साथ निकली दुर्गादास राठौर शोभायात्रा

Thu, 15 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Thu, 15 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rathore Durga procession with floats out
 राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दर्जन भर झांकियों ने मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा समापन पर रसूलपुर स्थित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थल पर समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबुद्धजनों ने दुर्गादास राठौर के बताए हुए मार्ग पर चलने का युवाओं से आव्हान किया।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के करबला पुलिया से शोभायात्रा का उद्घाटन नगर विधायक मनीष असीजा ने झंडी दिखाकर और कुरावली चेयरमैन अभिलाष राठौर ने फीता काटकर शोभायात्रा का रवाना किया। शोभायात्रा करबला की पुलिया से प्रारंभ होकर गांधी पार्क चौराहा, सदर बाजार होते हुए रसूलपुर स्थित प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल मां दुर्गा, काली की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। सांई बाबा, हनुमानजी की झांकियों ने मंत्रमुग्ध किया। मुख्य डोले में विराजमान राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की झांकी के साथ समाज के लोग चल रहे थे। रसूलपुर पहुंचने के बाद शोभायात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। वहां मंचासीन अतिथियों ने समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

 मुख्य अतिथि अभिलाष राठौर ने कहा कि बच्चों का प्रोत्साहन हमेशा बढ़ाना चाहिए। शिक्षा की ओर अग्रसर करें बच्चों को। तभी हमारा समाज उन्नति के शिखर पर पहुंच सकेगा। शोभायात्रा में अध्यक्ष रामसिंह, विनोद कुमार राठौर, सुनील राठौर, मनोज राठौर, नरेंद्र राठौर एडवोकेट, सोनू राठौर, दिनेश राठौर, अमर सिंह राठौर, राजेंद्रलाल राठौर, पुत्तु सिंह राठौर, कमलेश चंद्र, राजकुमार राठौर, श्रीदयाल राठौर, जानकी प्रसाद राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed