{"_id":"5e6678fe8ebc3eeb3e6e0c41","slug":"rashan-vikreta-firozabad-news-agr4332567172","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त राशन दुकानों के आवंटन में कोटा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त राशन दुकानों के आवंटन में कोटा देने की मांग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फुटकर केरोसिन विक्रेताओं ने शासनादेश के अनुसार राशन दुकानों के आवंटन में आरक्षण दिए जाने की मांग की है। फुटकर केरोसिन विक्रेताओं के अनुसार जिले का पूर्ति विभाग नगर क्षेत्र में रिक्त चल रहीं राशन दुकानों के आवंटन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर रहा है।
जिले में संचालित फुटकर केरोसिन विक्रेताओं के लाइसेंस समाप्त कर दिए गए हैं। शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत फुटकर विक्रेताओं व ग्रामीण क्षेत्र में रिक्त राशन दुकानों के आवंटन में कोटा निर्धारित किया जाएगा। फुटकर विक्रेता सीताराम एवं आफताब अहमद के अनुसार नगर क्षेत्र में राशन की रिक्त सात दुकानों की आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई है।
लेकिन उक्त आवंटन प्रक्रिया में फुटकर विक्रेताओं का कोटा निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि गत पांच अगस्त 2019 को पूर्ति विभाग के विशेष सचिव अशोक चंद द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया था। जिलाधिकारी को दिए एक पत्र में फुटकर विक्रेताओं ने रिक्त राशन दुकानों के आवंटन में कोटा उपलब्ध कराने की मांग की है।