फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rape

किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sun, 08 May 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
rape
किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- शिकायत करने पर आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/एका। शौच को गई किशोरी के साथ नगला कांछी निवासी युवक ने दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने परिजन को घटना से अवत कराया। किशोरी के पिता की तहरीर पर एका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एका थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता द्वारा एका थाना पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शुक्रवार सुबह शौच करने के लिए खेत पर गई थी। तभी दूसरे गांव का निवासी पप्पू ने उसकी बेटी को खेत में ही बुरी नियत से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी की तलाश की जा रही है। जिससे उसको जेल भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed