फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ransport Corporation of 45 million slap

परिवहन निगम को 45 लाख की चपत

Mon, 05 Jan 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 05 Jan 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद में शीतलहर ने राज्य परिवहन निगम को लाखों की चपत लगाई है। एक माह में विभाग को 45 लाख से अधिक की हानि हुई है। विभागीय आंकड़ों की माने कई बसें सड़कों पर खाली ही दौड़ती रहीं। प्रतिदिन सवा से डेढ़ लाख तक की चपत लगी।
विज्ञापन



परिवहन निगम की शिकोहाबाद डिपो में संचालित हो रही बसों से प्रतिदिन सात से साढ़े सात लाख की आय होती है। यह बसें आगरा, इटावा, मैनपुरी एवं फर्रुखाबाद के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली व प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जाती हैं। लेकिन एक दिसंबर के बाद से बढ़ी शीतलहर के कारण यात्रियों के आवागमन की संख्या अचानक घट गई। सर्दी के मौसम के कारण अधिकांश बसें तो खाली सड़कों पर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन



यही कारण था कि विभाग को प्रतिदिन होने वाली आय में एक से डेढ़ लाख तक की कमी आई। शिकोहाबाद डिपो के ही एआरएम मदनलाल ने कहा कि शीतलहर के कारण बीते दिसंबर माह में 45 लाख से अधिक की हानि उठानी पड़ी है। जबकि कोहरे के कारण डीजल भी अधिक खर्च हुआ। उन्होंने कहा शीतलहर विभाग को ही काफी भारी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टैंड पर जाएंगी सभी बसें
शिकोहाबाद डिपो के एआरएम मदनलाल ने कहा कसबा शिकोहाबाद एवं सिरसागंज के परिवहन निगम की बसें ही बस स्टैंड पर आने के बजाय सीधे निकल जाती थीं। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए सुभाष तिराहे पर स्टाफ को तैनात किया है। सुबह छह बजे से शाम को आठ बजे तक यह स्टाफ मुस्तैद रहेगा और बसों को बस स्टैंड की ओर भेजेगा। इस व्यवस्था के कारण प्रतिदिन करीब 110 के करीब बसों के आने-जाने का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed